LORD KRISHNA NAMES FOR BABY BOY

LORD KRISHNA NAMES FOR BABY BOY names of lord krishna In hindi for baby boy modern names of lord krishna for baby boy

 भगवान कृष्ण के नाम पर बच्चों के नाम

कहते हैं कि अगर कम्पलीट मैन किसी को कहा जाता है तो वह केवल श्रीकृष्ण है। हर मां आज भी अपने बच्चे को कान्हा कहती हैं, गीता का ज्ञान दिया जो आज भी हम सब का मार्ग दर्शन कर रहा है। सुदामा से दोस्ती निभाई तो उसके दो मुट्ठी चावल के बदले उसे असीम धन सम्पदा प्रदान की। अगर आप श्री कृष्ण के भक्त हैं और अपने baby boy का नाम Lord krishna names पर रखना चाहते हैं तो हम इस आर्टिकल पर श्री कृष्ण के कुछ नाम हिन्दी और इंग्लिश अल्फाबेट और उनके अर्थ सहित लिख रहे है

Names of Lord krishna In Hindi For Baby Boy


Krishna - कृष्ण
श्री कृष्ण का यह नाम हर‌ कृष्ण भक्त का सबसे प्रिय नाम है। कृष्ण का अर्थ होता है सब को अपनी ओर आकर्षित करने वाला।

 Achyut - अच्‍युत
अच्युतम श्री कृष्ण का एक प्यारा नाम है, जिसका अर्थ है जो सदैव स्थिर, शाश्वत और अटल रहता है , जो कभी चुके नहीं और विचलित ना हो।

 Anantjeet- अनंतजीत
हमेशा विजयी होने वाला। श्री कृष्ण का यह नाम अपने आप में सकारात्मकता समेटे हुए है।‌‌ 

 Aariv - आरिव
श्री कृष्ण के इस नाम का अर्थ है बुद्धि और न्याय का राजा। यह नाम ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है।‌‌ आप अपने प्यारे बच्चे का यह नामकरण कर सकते हैं। 

Anish- अनीश
अनीश का अर्थ सत्संगति या अच्‍छा साथी होता है। 

 Anirudh - अनिरुद्ध
अनिरूद्ध का अर्थ है - असीम, अजेय, विजयी और निर्विरोध होता है। श्री कृष्ण के इस नाम पर अपने लिटल वन के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

Apramay - अप्रमेय
अप्रमेय का अर्थ - अनंत,असीम, जिसे नापा ना जा सके होता है। श्री कृष्ण का यह नाम अपने आप में यूनीक हैं।

Aditya - अदित्या 
अदित्या- देवी अदिति के पुत्र हैं और सूर्य देव का भी एक नाम है। यह नाम वाले बच्चे मानसिक रूप से मजबूत और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर माने जाते हैं।
 
 Aprajit - अपराजित 
अपराजित भगवान कृष्ण का एक सुंदर और आकर्षक नाम है जिसका अर्थ है जिन्हें हराया न जा सके। नाम का सकारात्मक प्रभाव किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व पर पड़ता है।‌‌ यह नाम बच्चे को पॉजिटिव वाइबस देता है।

 Achintya - अचिन्त्य
अचिन्त्य का अर्थ है अकल्पनीय, जिसका अंदाजा ना लगाया जा सके, आशा से अधिक। 

 Avitiya- अद्वितीय  
श्री कृष्ण के अद्वितीय नाम का अर्थ अनोखा, बेमिसाल, उत्तम और दक्षता पूर्ण होता है। 

भगवान कृष्ण के नाम अर्थ सहित

Brij - बृज
 ब्रज श्री कृष्‍ण का निवास है। ब्रज की गलियों में श्री कृष्ण का बचपन बीता था। यह नाम श्री कृष्ण के बचपन और बाल रूप का प्रतिनिधित्व करता है।

Balgopal - बाल गोपाल 
भगवान कृष्ण के छोटे स्वरूप को बाल गोपाल कहा जाता है। आज भी मां अक्सर अपने बच्चों को बाल‌ गोपाल बुलाती है।  

Chandranshu- चन्द्रांशु
श्री कृष्ण के इस नाम का अर्थ है जो चंद्रमा की किरण के रूप में सुखद है। जैसे श्री कृष्ण को देखना हमें सुखद अहसास देता है वैसा ही अहसास उनका यह नाम देता है।

 Darsh- दर्श
दर्श का अर्थ है सुन्दर और दृष्टि। भगवान श्री कृष्ण अपनी सुन्दरता और मनमोहक रूप के लिए जाने जाते हैं। अगर आप श्री कृष्ण के नाम पर अपने प्यारे और मनमोहक बच्चे का नाम रखना चाहते हैं तो दर्श नाम रख सकते हैं।

 Devesh- देवेश 
देवेश का अर्थ देवों के ईश (देवता) होता है। अगर आप 'D' Alpabet पर बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो देवेश नाम बढ़िया विकल्प हो सकता है।

Dharmahridy - धर्माहृदय 
धर्म के स्वामी। श्री कृष्ण भगवद् गीता में कहते हैं जब जब धर्म की हानि होती है मैं अवतार लेता हूं। यह श्री कृष्ण की धर्म के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Ekeshwar - एकेश्वर
एकेश्वर का अर्थ है ईश्वर एक ही है। यह श्री कृष्ण का यूनीक नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व को‌ एक अलग पहचान देगा। 

krishna names for baby boy in hindi

Gopal - गोपाल

 ग्वालों के साथ खेलने वाले ,गाय के रक्षक गोपाल नाम का अर्थ है। श्री कृष्ण का यह नाम उनके गायों और अपने मित्रों के प्रति स्नेह को दर्शाता है।

Gopesh - गोपेश
गोपेश का अर्थ गोपियों का राजा। वृन्दावन की सभी गोपियां श्री कृष्ण से स्नेह करती थी। यह नाम अपने आप में स्नेह और मधुरता लिए हुए है।

Girivar - गिरिवर
गोवर्धन पर्वत को उठाने वाला। श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। श्री कृष्ण का यह नाम उनके मजबूत व्यक्तित्व को दर्शाता है।

 Govinda - गोविन्दा 
गोविन्दा का अर्थ गाय, प्रकृति और भूमि  को चाहने वाले। गोविन्दा श्री कृष्ण प्रेमियों का सबसे से प्रिय नाम है।

Hari- हरि 
प्रकृति के भगवान, दुःखों को हरने वाले ईश्वर। श्री कृष्ण का यह नाम छोटा और बहुत प्यारा है। 
 
Ishan - ईशान 
श्री कृष्ण के ईशान का अर्थ उद्धार और समृद्ध है। यह नाम भगवान शिव, विष्णु और सूर्य और अग्नि देव का भी एक नाम है।

 Ilapati- इलापति
इलापति का अर्थ ज्ञान के स्वामी होता है। यह नाम ज्ञान का प्रतीक है। इलापति नाम के व्यक्ति दार्शनिक और कलात्मक होते हैं। 'इ' अक्षर से भगवान कृष्ण का नाम बहुत ही सुंदर और आकर्षक है।

 Janardan - जनार्दन
सभी को वरदान देने वाले यह जनार्दन नाम का अर्थ होता है।

Jayantah - जयंतह 
सभी शत्रुओं को हराने वाला अर्थात सभी पर विजय प्राप्त करने वाला। 'ज' अक्षर से आप अपने बेटे का नाम रखने की सोच रहे हैं तो यह नाम उसके दृढ़ व्यक्तित्व को दर्शाएगा।

Jyotiradithay- ज्योतिरादित्य
ज्योतिरादित्य का अर्थ है जिनमें सूर्य की चमक हो। यह नाम सकारात्मकता का प्रतीक है। 


जगद्गुरू - Jagadguru 
 जगद्गुरु का अर्थ समस्त जगत के गुरू होता है।

lord krishna names for baby boy starting with K


Keyur - केयूर
केयूर का एक अर्थ फूल है। भगवान श्री कृष्ण के आभूषणों को कयूर कहा जाता है। 

 Kesh - कीश
कीश‌ का अर्थ है वर्षा और आनंद । कीश नाम आपके बच्चे का संबंध श्री कृष्ण, प्रकृति और खुशी से कनेक्ट करेगा। 

Kanan - कन्नन 
कन्नन श्री कृष्ण का एक सुंदर नाम है।‌‌‌‌ अगर आप 'क' अक्षर से अपने बच्चे का यूनीक नाम रखना चाहते हैं तो कन्नन नाम रख सकते हैं।

Keshav - केशव
केशव का अर्थ है लंबे बालों वाला । श्री कृष्ण ने केशी नाम के दानव  का वध‌ किया था इसलिए भी उनको केशव कहा जाता है।

Lokadhyaksha - लोकाध्यक्षा 
लोकाध्यक्षा का अर्थ तीनों लोकों का स्वामी होता है। 'L' alphabet से श्री कृष्ण का यह नाम लड़कों के लिए रखा जा सकता है।

Madhav- माधव 
 माधव नाम का अर्थ ज्ञान के भंडार, माया के पति हैं। यह नाम बच्चे की बुद्धिमत्ता और ज्ञान को दर्शाएगा। 

Mohnish - मोहनीश
मोहनीश का अर्थ है आकर्षक देव। भगवान का यह नाम उनके आकर्षक और सुंदरता को व्यक्त करता है।

Madhurakrit - मधुराकृत 
 मधुराकृत का अर्थ आकर्षक रूप है। यह नाम श्री कृष्ण के आकर्षण व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है।

Murari- मुरारी 
 श्री कृष्ण ने मुरारी दैत्य का वध‌ किया था इसलिए उनको मुरारी कहा जाता है। 

Murli manohar- मुरली मनोहर 
श्री कृष्ण के इस नाम का अर्थ मुरली बजाकर मन मोहने वाले हैं। 

Manmohan - मनमोहन
मनमोहन का अर्थ होता है जो सबका मन मोह लेने वाले हैं अर्थात अपनी ओर आकर्षित कर ले। 

Mayur - मयूर 
श्री कृष्ण ने अपने मुकुट पर मोर पंख धारण किया था इसलिए उनका एक नाम मयूर है। 

मुकुंद - Mukund
मुकुंद का अर्थ है मुक्तिदाता

Meghshayam- मेघश्याम
श्री कृष्ण के मेघश्याम नाम का अर्थ है बादलों की तरह काला। इस नाम के लोग मेहनती और अपने जीवन में सफल होते हैं। 
Niranjan -निरजंन 
 निरंजन नाम सर्वोत्तम सत्ता को सारगर्भित करता है और जिसमें माया का लेश मात्र भी ना हो। निरंजन श्री कृष्ण और भगवान शिव का एक नाम है।

Niraj - नीरज
नीरज का अर्थ है कमल‌ का फूल। नीरज श्री कृष्ण का एक छोटा सा और प्यारा नाम है।
 
नारायण - Narayan
नारायण का अर्थ सबको शरण देने वाले

Onish- ओनिष
 ओनिष का अर्थ मन का स्‍वामी माना जाता है। यह भगवान श्री कृष्ण का एक बहुत प्यारा नाम है। अगर आप 'O' alphabet से baby Boy का नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बढ़िया विकल्प हो सकता है। 

Omkara - ओम्कारा 
ओम्कारा का अर्थ पवित्र शब्दांश की ध्वनि, वह जो ओम का रूप है। यह भगवान शिव का भी एक नाम माना जाता है। 

Pragya- प्राज्ञ 
प्राज्ञ नाम का अर्थ - बुद्धिमान व्यक्ति होता है। यह नाम श्री कृष्ण के 1008 नामों में से एक है।

Purushottam- पुरूषोत्तम
पुरूषोत्तम का अर्थ श्रेष्ठ, उत्तम पुरुष होता है। यह नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व को अलग पहचान देगा।

Padmanabha - पद्मनाभ
श्री कृष्ण के पद्मनाभ नाम का अर्थ जिनकी कमल के आकार की नाभि हो।

Padamhasta - पद्महस्ता 
श्री कृष्ण को  पद्महस्ता भी कहा जाता है जिसका अर्थ है जिसके कमल के समान हाथ हो।

Parthsarth - पार्थसारथी
पार्थसारथी का अर्थ है अर्जुन का सारथी। श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे इसलिए उन्हें पार्थसारथी भी कहा जाता है।

Rishikesh - हृषिकेश 
इन्द्रियों को जीतने वाले को हृषिकेश कहा जाता है। 

Radhdesh- राधेश
राधेश‌ का अर्थ राधा के सवामी है।  'R' alphabet से यह श्री कृष्ण का बहुत प्यारा नाम है। 

lord krishna names for baby boy starting with S


Shobit - शोभित
श्री कृष्ण के शोभित नाम  का अर्थ है सुंदर और शोभा देने वाला। 

Shyam - श्याम 
श्याम का अर्थ है जिनका रंग सावला हो। 

Shrikant- श्रीकांत
श्रीकांत का अर्थ अद्भुत सौंदर्य के स्वामी होता है। 

Sumedh - सुमेध
सुमेध‌ का अर्थ सर्व ज्ञानी होता है। श्री कृष्ण का यह नाम आकर्षक है।

Sureshm- सुरेशम
श्री कृष्ण के सुरेशम का अर्थ सभी जीव- जंतुओं के देव है।

Saravpalkaay- सर्वपालकाय
श्री कृष्ण के सर्वपालकाय नाम का अर्थ सभी जीवों के रक्षक होता है।

Sahastrajeet- सहस्त्रजीत 
हजारों को जीतने वाले को सहस्त्रजीत कहा जाता है।  इस नाम के व्यक्ति प्रतिभावान और स्वयं पर नियंत्रण रखने वाले होते हैं।

Saket - साकेत 
साकेत का अर्थ - इरादे का पक्का होता। साकेत नाम अपने आप में एक उर्जा समेटे हुई‌। इसलिए अगर आप अपने बच्चे का नाम श्री कृष्ण के नाम पर रखेंगे तो आपको एक सुखद अहसास होगा।

 Satvat - सत्वत 
 सत्वत  का अर्थ सत्य से भरा हुआ माना जाता है। यह नाम बच्चे की पर्सनैलिटी में सत्यता को दर्शाएगा। ऐसा माना जाता है इस नाम के लोग किसी खराब से भी खराब परिस्थितियों में विचलित नहीं होते बल्कि यह उन विषम परिस्थितियों में से भी निकलने के काबिल होते हैं।

 Sarveshwar- सर्वेश्वर  
श्री कृष्ण को सर्वेश्वर भी कहा जाता है जिसका अर्थ है समस्त देवों से ऊँचे । 

Shreshth - श्रेष्ठ 
श्रेष्ठ नाम  का अर्थ है- सबसे अच्छा, सबसे पहले,पूर्णता होता है। इस नाम के व्यक्ति बुद्धिमान और दयालु स्वभाव के होते हैं। 

krishna ji ke naam for baby boy

Trivesh - त्रिवेश
श्री कृष्ण के नाम त्रिवेश का अर्थ है जो तीनों वेदों को जानता है।

Trivikrama - त्रिविक्रमा
त्रिविक्रमा का अर्थ तीनों लोकों के विजेता माना जाता है। 

Upander- उपेद्र
 श्री कृष्ण को उपेंद नाम से भी पुकारा जाता है जिसका अर्थ है तत्व होता है। इस नाम के बच्चे संघर्षशील, तेजस्वी, स्वाभिमानी, माता पिता और गुरु के भक्त होते हैं। 

वासु- Vasu
वासु का अर्थ धन होता है।

Vallabh- वल्लभ
वल्लभ का अर्थ है सदा आनंद में लीन रहने वाले और प्रिय होता है। 

Viyansh-वियांश
वियांश का अर्थ जीवन से भरा हुआ अर्थात full of life  होता है। 'V' alphabet का यह नाम उर्जा और सकारात्मकता को समेटे हुए है। 

Vyapaka- व्यापक 
व्यापक नाम का अर्थ - चारों ओर फैला हुआ और विस्तृत होता है।

Yadvendra- यदवेंद्रा
भगवान श्री कृष्ण को यादवेंद्रा नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है यादव वंश के मुखिया। 

Yaduveer-  यदुवीर
यदुवीर का अर्थ श्री कृष्ण और  बहादुर आदमी होता है। ऐसा माना जाता है कि यदुवीर नाम के व्यक्ति साहसी और निर्भीक होते हैं।  

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author