RADHA RANI NAMES FOR BABY GIRL HINDU

RADHA NAMES FOR BABY GIRL HINDU RADHA RANI NAMES different names of radha rani राधा रानी के नाम फॉर बेबी गर्ल लड़कियों के लिए राधा रानी के नाम 

राधा रानी के नाम फॉर बेबी गर्ल इन हिन्दी 

राधा रानी हिन्दू धर्म में प्रमुख देवियों में से एक है। वह भगवान श्री कृष्ण की अधिष्ठात्री देवी है। राधा नाम प्रेम, समर्पण , सौन्दर्य और निश्छल भक्ति का प्रतीक है। श्री राधा कृष्ण जी के भक्त अपनी प्यारी बिटिया का नाम श्री राधा रानी के नाम पर रखना पसंद करते हैं। इस आर्टिकल में पढ़ें श्री राधा रानी के नाम हिन्दी अर्थ सहित - 

RADHA RANI NAMES

राधा - Radha

 राधा रानी के पवित्र नामों की शुरुआत श्री कृष्ण के सबसे प्रिय नाम राधा से करते हैं। राधा का अर्थ भक्ति की सर्वोच्च देवी, धन, समृद्धि। भगवान श्री कृष्ण की प्रिय है। राधा शब्द का ‘रा’ प्राप्ति का वाचक है और ‘धा’ निर्वाण का । राधा मुक्ति, निर्वाण (मोक्ष) प्रदान करने वाली हैं ।

आंनद प्रदा - Ananda pradha 

आंनद प्रदा का अर्थ प्रसन्नता प्रदान करने वाली।

अच्युतप्रिया- Acyutapriya 

श्री कृष्ण का एक सुन्दर नाम अच्युत है इसलिए श्री राधा रानी को अच्युतप्रिया कहा जाता है। 

अपराजिता - Aprajita 

अपराजिता का अर्थ है अजेय और एक फूल का नाम।

अमोहा-  Amoha 

अमोहा का अर्थ है जो भम्र और मोह से मुक्त हो।

ब्रजेश्वरी- Brajeshwari

ब्रजेश्वरी का अर्थ है ब्रज की रानी‌।

ब्रजेंद्र नंदिनी - Brajendra Nandini

ब्रज के राजा की बेटी (कृष्ण की भूमि) 

बुद्धि- Budhdi 

बुद्धि का अर्थ है बुद्धि की देवी

चंद्रावली - Chandravali 

राधा रानी का मुख पूर्ण चंद्रमा के सदृश्य है। इसलिए उनका नाम रखा है चन्द्रावली। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

चन्द्रकान्ता- Chandra Kanta 

उनके शरीर पर अनन्त चन्द्रमाओं की सी कांति रात-दिन जगमगाती रहती है , इसलिए उन्हें ‘चन्द्रकान्ता’ कहते हैं । यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है। 

RADHA NAMES FOR BABY GIRL HINDU 

देवी- Devi 

देवी का अर्थ श्रेष्ठ गुण वाली स्त्री, पवित्र। 

दामोदर प्रिया - Damodar Priya 

श्री कृष्ण को दामोदर भी कहा जाता है इसलिए राधा रानी को दामोदर प्रिया कहा जाता है।

धृति - Dhriti 

धृति नाम का अर्थ धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प होता है। 

धात्री - Datri 

धात्री का अर्थ है समस्त संसार की माता।

गौरांगी - Gaurangi 

गौरांगी श्री राधा रानी का एक नाम है। जिसका अर्थ श्री कृष्ण की प्रेमिका, गोरा रंग और आकर्षक है।

गोपिका -Gopika 

गोपिका का अर्थ प्रिय चरवाहा लड़की, गायों की रक्षा करने वाले, राधा रानी का एक नाम 

गोविंदा आनंदिनी - Govinda Anandini

गोविंदा आनंदिनी का अर्थ है भगवान गोविंदा की प्रसन्नता। 

गोलोक वृंदा - Goloka Vrinda

गोलोक वृंदा का अर्थ है गोलोक की अधिष्ठात्री जो कि कृष्ण का निवास स्थान है।

गोपेश्वरी - Gopeswari

गोपेश्वरी का अर्थ गोपों की रानी। 

गोविंदा कांता -Govind Kanta

 गोविंदा कांता का अर्थ है भगवान गोविंदा के प्रेमी।

गोपीश्वर - Gopishwara

गोपीश्वर का अर्थ है गोपियों (ग्वालियाँ) की रानी।

गोकुलाधिपिका - Gokuladhipika

गोकुलाधिपिका का अर्थ है गोकुल की प्रकाशक। 

गोपी जननंदिनी - Gopi Jananandini

गोपी जननंदिनी राधा रानी का एक बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ है गोपी के दिलों की खुशी।

गोपवल्लभ - Gopavallabha

गोपवल्लभ का अर्थ है ग्वालों के प्रिय।

गोपिका प्रिया - Gopika Priya

गोपिका प्रिया का अर्थ है गोपिकाओं की प्रिय‌।

ह्लादिनी - Hladini

ह्लादिनी H alphabet से यह राधा रानी का सुंदर नाम है जिसका अर्थ है आनंद का स्रोत। 

Ishwari- ईश्वरी 

ईश्वरी का अर्थ देवी होता है।

जगन्नाथ प्रिया- Jagannath priya 

श्री कृष्ण जगन्नाथ नाम से भी जाने जाते हैं इसलिए राधा रानी को जगन्नाथ प्रिया भी कहा जाता है। 

जया- Jaya

जया का अर्थ विजय की देवी।

जया प्रदा - Jaya Prada 

जया प्रदा का अर्थ है विजय प्रदान करने वाली।

कनुप्रिया - Kanu priya

कनुप्रिया का अर्थ श्री कृष्ण की प्रेयसी क अक्षर से यह राधा रानी का बहुत ही आकर्षक नाम है।

किशोरी - Kishori 

युवा युवती ऋषि अष्टावक्र ने राधा रानी को आजीवन किशोरी रहने का वरदान दिया था। इसलिए राधा रानी को किशोरी नाम से भी पुकारा जाता है।  

 Different Names Of Radha Rani 

कृष्णप्राणाधिका- Krishna-Pranadhika 

श्री कृष्ण को वे प्राणों से भी अधिक प्रिय हैं ।इसलिए उनको ‘कृष्णप्राणाधिका’ कहा जाता है। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

कृष्ण प्रिया - Krishna priya 

श्री राधा रानी श्री कृष्ण को सबसे प्रिय थी इसलिए उन्हें कृष्ण प्रिया कहा जाता है। 

कृष्णा- Krishna

कृष्णा– वे श्रेष्ठ मोक्ष प्रदान करने वाली होने के कारण ‘कृष्णा’ कहलाती है। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है। 

कृष्ण संयुक्ता- Krishna Sanyukta 

कृष्ण संयुक्ता का अर्थ है श्री कृष्ण की निरंतर सहचरी। 

केशवी- Kashvi 

केशवी‌ का अर्थ सुंदर बाल होता है। यह श्री राधा रानी का एक नाम है। 

कृष्णस्वरूपिणी- Krishna-Svarupini 

कृष्णस्वरूपिणी–वे श्रीकृष्ण का रूप धारण करने में समर्थ हैं और वे स्वरूपत: श्रीकृष्ण के समान हैं। इसलिए ‘कृष्णस्वरूपिणी’ कहलाती हैं । यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

कृष्णवामांगसम्भूता- Krishna-Vamanga-sambhuta 

राधा रानी श्रीकृष्ण के वामांग से प्रकट हुई हैं, इसलिए उन्हें कृष्णवामांगसम्भूता’ कहा जाता हैं। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

केली कुहुक्षी - Keli Kuhukshi

केली कुहुक्षी का अर्थ है चंचल मनोरंजन की चाह। 

कृष्ण कांता - Krishna Kanta

कृष्ण कांता का अर्थ है भगवान कृष्ण के प्रेमी। 

मदन मोहिनी - Madam Mohini 

मदन मोहिनी का अर्थ है श्री कृष्ण से भी आकर्षक 

मुक्तिका - Muktika

मुक्तिका का अर्थ है मुक्ति प्रदान करने वाली। यह राधा रानी का म अक्षर से बहुत ही आकर्षक नाम है

मदन मोहिनी -Madan Mohini 

मदन मोहिनी का अर्थ है प्रेम के देवता (काम) को मंत्रमुग्ध करने वाली‌

मृदुला - Maridula 

मृदुला नाम का अर्थ सौम्य और दयालु होता है। यह राधा रानी का बहुत ही प्यारा नाम है। 

मधुरिका - Madhurika

मधुरिका का अर्थ है सबसे प्यारी।

माधव प्रिया - Madhava Priya

श्री कृष्ण का एक नाम माधव भी है इसलिए राधा रानी को भगवान माधव (कृष्ण) की प्रिय कहा जाता है।

मनमयी- Manmayi

मनमयी भी श्री राधा रानी का एक नाम है। 

महालक्ष्मी - Maha Lakshmi 

श्री राधा रानी को महालक्ष्मी भी कहा जाता है।

नंदिनी - Nandini

राधा रानी को नंदिनी नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है नंद की बेटी (कृष्ण के पिता)। 

नंद नंदिनी - Nanda Nandini

नंद नंदिनी का अर्थ है नंद की बेटी (कृष्ण के पिता)

नित्य पराक्रम - Nitya Parakrama

नित्य पराक्रम का अर्थ है शाश्वत रूप से बहादुर।

निरंजना- Niranjana 

निरंजना का अर्थ वह देवी जो निर्विकार है।

प्रेमलता - Premalata

प्रेमलता का अर्थ है दिव्य प्रेम की लता।

प्रेमसखी - Prem Sakhi

प्रेमसखी भी राधा रानी का एक नाम है जिसका मतलब दिव्य प्रेम की मित्र है। 

परमानन्दरूपिणी - Paramananda Rupini 

परमानन्दरूपिणी– वे भगवान की परम आनंदस्वरूपा आह्लादिनी शक्ति है, इसलिए उन्हें ‘परमानन्दरूपिणी’ नाम से जाना जाता है। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

पद्महस्ता- padmahasta

पद्महस्ता का अर्थ है जिनके हाथ कमल के समान है।

पुष्टि -Pushti 

पुष्टि का अर्थ है स्वास्थ्य की देवी। 

परमेश्वरी - Parameshwari 

परमेश्वरी का अर्थ है सर्वोच्च देवी यह मां दुर्गा के 108 नाम में से एक नाम है। 

पुण्डरीकांक्ष  वल्लभ- Pundirikansh vallabha

पुण्डरीकांक्ष का अर्थ कमलनयन श्री राधा रानी कमलनयन भगवान श्री कृष्ण की प्रिय है।

ऋद्धिका- Riddhika

ऋद्धिका नाम का अर्थ सुंदर और आकर्षक होता है। यह श्री कृष्ण की प्रिय श्री राधा रानी का भी एक सुंदर नाम है।

 राधिका- Radhika 

राधिका देवी राधा का बहुत ही प्यारा नाम है। जिसका अर्थ है सफल, धनी और भगवान श्री कृष्ण की प्रिय होता है।

राधेश्वरी - Radheshwari 

राधेश्वरी राधा रानी का बहुत ही प्यारा नाम है। 

राधिका प्रिया - Radhika Priya

राधिका प्रिया का अर्थ है राधा की प्रियतमा

रस मंडल -Rasa Mandala 

रस मंडल का अर्थ है दिव्य प्रेम की केन्द्र।

रसिकेश्वरी- Rasikeshvari

रसिकेश्वरी- समस्त रसिक देवियों की सर्वश्रेष्ठ स्वामिनी हैं, इसलिए उन्हें ‘रसिकेश्वरी’ कहलाती है। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

राधा वल्लभ - Radha Vallabha

राधा वल्लभ  राधा रानी का नाम है।

राधा वेणु नादिनी - Radha Venu Nadini

राधा वेणु नादिनी का अर्थ है राधा की बांसुरी की धुन।

राधा प्रिया - Radha Priya

राधा प्रिया राधा रानी का एक प्यारा नाम है।

राधा पीयूषा वर्षिनी - Radha Piyusha Varsini

राधा पीयूषा वर्षिनी का अर्थ है राधा के प्रेम के अमृत की दाता।

रस तरंगिणी - Rasa Tarangini

रस तरंगिणी का अर्थ है दिव्य प्रेम की धारा।

राधा वरदाय - Radha Varaday

 राधा वरदाय का अर्थ है राधा के आशीर्वाद । 

रासवासिनी- Rasa-Vasini 

रासवासिनी - उनका रासमण्डल में निवास है, अतः वह ‘रासवासिनी’ कहलाती हैं। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

श्रीप्रदा - Shreeprada 

श्रीप्रदा का अर्थ धन की दाता और श्री राधा और मां लक्ष्मी का भी एक नाम है। 

शुभांगी - Subhangi 

शुभांगी का अर्थ है सुंदर महिला।

श्यामा - Shyama 

श्यामा का अर्थ साँवले रंग की सुन्दरी , श्यामा श्री राधा रानी का एक प्रसिद्ध नाम है क्योंकि श्री कृष्ण को श्याम कहा जाता है और राधा रानी उनकी प्रिया है इसलिए उनका नाम श्यामा पड़ा।

सौम्या - Saumya

 सौम्या का अर्थ है कोमल और सुंदर। 

श्रीकुलीना - ShriKulina 

श्रीकुलीना का अर्थ है जो उच्च कुल में जन्मा हो।

श्री -गृभा Shree Garbha

समस्त सौंदर्य की जननी।

श्रीदा- shreeda 

श्रीदा का अर्थ है सौंदर्य प्रदान करने वाली।

सर्व मंगला - Sarva-Mangala 

सर्व मंगला का अर्थ है जो सभी शुभों में शुभ है।

श्यामा सुंदरी - Shyama Sundari

श्यामा सुंदरी का अर्थ है सुन्दर साँवले रंग की युवती।

श्यामा प्रिया - Shyama Priya

श्यामा प्रिया का अर्थ है श्याम श्री कृष्ण की प्रिय। 

शरच्चन्द्रप्रभानना- Sarac-chandra-Prabhanana 

राधा रानी का मुखमण्डल शरत्कालीन चन्द्रमा के समान प्रभावान है, इसलिए उन्हें —‘शरच्चन्द्रप्रभानना’ भी कहा जाता हैं। यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

उज्जवला प्रदा - Ujjvala-Prada

उज्जवला प्रदा का अर्थ यशस्वी (glorious) होता है। 

वृन्दावनी - Vrindavani 

वृन्दावन उनकी मधुर लीलाभूमि है तथा वे वृन्दावन की अधिष्ठात्री देवी हैं, अत: इन्हें ‘वृन्दावनी’ नाम से भी जाना जाता है । यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

वृन्दा- Vrinda 

वृन्दा–‘वृन्द’ शब्द का अर्थ है सखियों का समुदाय और ‘आ’ सत्ता का वाचक है अर्थात् वे सखियों के समुदाय की स्वामिनी हैं इसलिए वे "वृन्दा" कहलाती है ।‌ यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

वृन्दावनविनोदिनी- Vrindavana Vinodini 

समस्त वृन्दावन को उनके कारण आमोद(आनंद) प्राप्त होता है इसलिए उन्हें ‘वृन्दावनविनोदिनी’ कहा जाता हैं । यह राधा रानी के 16 नामों में से एक नाम है।

वृन्दावनेश्वरी - Vrindavaneshwari 

वृन्दावनेश्वरी का अर्थ वृन्दावन की रानी। 

वैष्णवी- Vaisnavi 

वैष्णवी का अर्थ है भगवान विष्णु की शक्ति।

वृषभानुजा - Varashabhanuja

वृषभानुजा का अर्थ है राजा वृषभानु की पुत्री। 

वृन्दावन सुन्दरी - Vrindavana Sundari

वृन्दावन सुन्दरी का अर्थ है वृन्दावन की सुन्दरता।

वृषभानु तनया -Vrishabhanu Tanaya

वृषभानु तनया का अर्थ है राजा वृषभानु की पुत्री। 

वृंदा प्रिया - Vrinda Priya

वृंदा प्रिया का अर्थ है दिव्य तुलसी के पौधे की प्रिय।

वृन्दावन शोभा -Vrindavana Shobha

 वृन्दावन शोभा का अर्थ है वृन्दावन की सुन्दरता।

वृन्दावन सुता - Vrindavana Suta 

वृन्दावन सुता का अर्थ है वृन्दावन की पुत्री। 

वृंदा केलि कला - Vrinda Keli Kala

वृंदा केलि कला का अर्थ है वृन्दावन की लीला कला।

विशाखा प्रिया - Vishakha Priya

विशाखा श्री राधा रानी की प्रिय सखियों में से एक थी। 

व‍िशोका - vishoka 

विशोका का अर्थ होता है जो सभी प्रकार के शोक से मुक्त हो।

यशोदा नंदिनी - Yashoda Nandini 

 यशोदा नंदिनी का अर्थ है माता यशोदा की पुत्री। 

युगलप्रिया - Yugalapriya

युगलप्रिया का अर्थ है दिव्य युगल (राधा-कृष्ण) के प्रेमी 

यशस्विनी - yashvini 

यशस्विनी का अर्थ है ख्याति प्राप्त स्त्री।

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author