10 LINES SHORT STORIES WITH MORAL BACCHO KI KAHANIYAN

10 lines short stories with moral in hindi short story in hindi with moral moral stories for kids in hindi  stories for storyteling competition/शॉर्ट स्टोरी फॉर किड्स इन हिंदी एकता में बल है

10 लाइन की 10 छोटी नैतिक कहानियां

कहानियां बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभती है। हम कहानियों के माध्यम से बच्चों को नैतिक, समाजिक और व्यवहारिक शिक्षा दे सकते हैं। कहानियां का बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कहानियां सुनाने से बच्चे की कल्पना शक्ति बढ़ती है और बच्चों की शब्दावली विकसित होती है। इस आर्टिकल में हम‌ आपको छोटे बच्चे के लिए 10 lines short stories with moral बताने जा रहे हैं जो बच्चों को जीवन में नैतिक मुल्यों का महत्व बताती है। 

10 lines short stories with moral in hindi

1.लालची कुत्ता कहानी

lalchi kutta story in hindi 10 lines:एक बार एक कुत्ते को बहुत भूख लगी थी। कुत्ता भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकने लगा । कुछ समय के बाद उसे एक मीट का टुकड़ा मिला।

 वह मीट का टुकड़ा अपने मुंह में दबाकर वह अपने घर की तरफ चल पड़ा। रास्ते में नदी के जल में उसे अपनी परछाई दिखी।

 कुत्ते को लगा कि पानी में मीट के टुकड़े के साथ एक और कुत्ता है। लालच में आकर उसने दूसरे कुत्ते का मीट का टुकड़ा छीनने की सोची।

  कुत्ते ने जैसे ही भौंकने के लिए अपना मुंह खोला उसका अपना मीट का टुकड़ा पानी में गिर गया। इस तरह लालची कुत्ते ने अपने लालच के कारण अपना मीट का टुकड़ा भी खो दिया।

Moral- लालच बुरी बला है  क्योंकि लालच का परिणाम हमेशा बुरा होता है, ज्यादा लालच के कारण हमारे पास जो पहले से होता है उसे भी हम खो देते हैं। 

 

2.अंगूर खट्टे हैं कहानी

Angoor Khatte Hain kahani in hindi 10 lines: एक बार एक लोमड़ी को भूख लगी तो वह भोजन की तलाश में इधर-उधर भटकने लगी। लोमड़ी भटकते हुए एक अंगूर के बाग में पहुँची। वहां पके हुए अंगूरों को देखकर लोमड़ी खुश हो गई ।लोमड़ी सोचने लगी कि," मैं अब भरपेट कर अंगूर खाऊंगी।"

लोमड़ी ने अंगूरों को खाने के लिए छलांग लगाई लेकिन वह बहुत ऊंचाई पर लगे थे। उसने अंगूरों तक पहुंँचने के लिए बार-बार छलांग लगाई लेकिन लोमड़ी अंगूरों तक नहीं पहुंच पाई।

आखिर जब वह थक गए तो अंगूरों को खाने का विचार त्याग दिया। एक सियार लोमड़ी को ऐसा करते हुए देख रहा था उसने लोमड़ी से पूछा कि क्यों अब अंगूर नहीं खाने?

लोमड़ी अपनी कमजोरी छिपाने के लिए कहने लगी कि," नहीं अंगूर खट्टे हैं, इसलिए मैंने अंगूर खाने का विचार त्याग दिया है"।

Moral - लोमड़ी और अंगूर कहानी से हमें यह शिक्षा मिलती है कि जब कोई व्यक्ति किसी कार्य को करने से सक्षम नहीं होता तो वह अपनी गल्ती मानने की बजाय दूसरे के अवगुण बताने लगता है। 


3.10 लाइनों में प्यासा कौवा कहानी. 

pyasa kauwa 10 lines short story in hindi: एक बार गर्मी के दिन एक कौवे को बहुत प्यास लगी थी। कौआ पानी की तलाश में इधर उधर भटकने लगा। लेकिन उसे कहीं भी पानी दिखाई नहीं दिया। कौआ को एक बाग में पानी का घड़ा दिखाई दिया। उस घड़े में बहुत कम पानी था। कौआ सोचने लगा कि अब क्या करूं?

उसी समय उसकी नज़र घड़े के समीप पड़े कंकड़ों पर पड़ी। उसने एक एक कर घड़े में कंकड़ डालने शुरु किए। जिससे घड़े का पानी ऊपर आ गया। कौआ ने जी भर कर पिया और उड़ गया। 

Moral - इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि जहां किसी काम को करने की चाह होती है वहां पर हमें कोई ना कोई राह नज़र आ जाती है। 


4. एकता में बल है  कहानी.

ekta mein bal hai moral story for kids in hindi: एक बार एक किसान के चारों पुत्र आपस में झगड़ा  करते रहते थे। किसान ने अपने पुत्रों को समझाने के लिए एक योजना बनाई। किसान ने चारों पुत्र को एक-एक लकड़ी का गट्ठा तोड़ने को दिया लेकिन कोई भी गट्ठा तोड़ नहीं पाया।

 किसान ने फिर सबको एक-एक लकड़ी तोड़ने को दी तो चारों पुत्रों ने आसानी से तोड़ दी। किसान ने उन चारों को समझाते हुए कहा कि जैसे तुम चारों ने बड़ी आसानी से अकेली लकड़ी को तोड़ दिया। लेकिन तुम में से कोई भी लकड़ी का गट्ठा नहीं तोड़ पाया।। 

इस तरह तुम भी अगर गट्ठे की तरह इकट्ठे होकर रहोंगे तो कोई भी तुमको हरा नहीं पाएगा। लेकिन अगर चारों आपस में झगड़ा करोगे तो कोई भी तुमको तोड़ सकता है। अब चारों भाइयों को पिता की बात समझ में आ गई और चारों भाइयों ने पिता को मिलजुल कर रहने का वचन दिया।
Moral- इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि एकता में बल होता है। जब हम मिल जुल कर रहते हैं तो कोई हरा नहीं सकता।


5. कभी हार मत मानो 

Kabhi Har Mat Mano 10 line kids story with moral:एक बार दो मेंढक दही के बर्तन में गिर गए। दोनों को पानी में से निकलना तो आता था लेकिन दही में से निकलना नहीं आता था। दोनों बार-बार बर्तन से निकलने का प्रयास करने लगे। कुछ समय पश्चात एक मेंढक ने हार मान ली। उसने सोचा कि इस बर्तन से बाहर आना मुश्किल है।  उसने बाहर निकलने का प्रयास छोड़ दिया और डूब कर मर गया।

 लेकिन दूसरा मेंढक लगातार प्रयास करता रहा। वह अपने पांव दही में चलाता रहा। उसकी मेहनत रंग लाई । लगातार दही में पैर मारने के कारण दही में से मक्खन निकाल आया। मक्खन पर चढ़कर   मेंढक फूदक कर बर्तन से बाहर आ गया।

Moral - इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि हम अगर हार ना माने और लगातार प्रयास करते रहे तो सफलता जरूर मिलती है। 

6.कर भला तो हो भला 

Kar Bhala to Ho Bhala short moral story for kids:एक बार एक चींटी को बहुत प्यास लगी थी। वह पानी पीने के लिए नदी के तट पर पहुंची। चींटी नदी के तट से फिसल कर नदी में जा गिरी। तभी पेड़ पर बैठे कबूतर ने देखा कि चींटी के प्रा
ण खतरे में हैं। उसने पेड़ से एक पत्ता नदी में गिरा दिया।

चींटी उस पत्ते पर चढ़कर किनारे पर आ गई।उसने कबूतर को धन्यवाद किया। कुछ दिनों के बाद एक शिकारी कबूतर को मारने के लिए निशाना साधे खड़ा था।  उसी समय चींटी ने शिकारी के पांव पर काट दिया। जिससे उसका निशाना चूक गया। कबूतर चौकन्ना गया और उड़ गया। इस तरह चींटी ने कबूतर द्वारा की गई भलाई का बदला चुका दिया ।

Moral - इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि अगर हम किसी के साथ अच्छा करते हैं तो हमारे साथ भी अच्छा होता हैं।

7. शेर और चूहे की कहानी

sher aur chuha ki kahani in hindi 10 lines:एक बार एक शेर अपनी गुफा में सो रहा था। तभी एक नटखट चूहा शेर के ऊपर उछल कूद करने लगा। जिसे शेर की नींद खुल गई। शेर ने चूहे को अपने पंजों में दबोच लिया।
चूहा शेर से विनती करने लगा कि महाराज मुझे छोड़ दो मैं किसी दिन आपके काम आऊंगा। उसकी बात सुनकर शेर हंसने लगा कि छोटा सा चूहा मेरे क्या काम आएगा?

लेकिन चूहे की  विनती पर शेर ने उसे छोड़ दिया।  कुछ दिनों बाद शेर शिकारी के जाल में फंस गया। शेर जोर-जोर से दहाड़े नहीं लगा। चूहे ने उसकी आवाज सुनी और वहां पहुंचा। चूहे ने धीरे-धीरे सारा जाल काट दिया और शेर आजाद हो गया । शेर ने चूहे का धन्यवाद किया।

Moral- इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें किसी को छोटा नहीं समझना चाहिए। 

8.बातूनी कछुआ की कहानी

batuni kachua story in hindi1o lines:एक बार दो हंसों और एक कछुए ने गहरी मित्रता थी। कछुए की एक बुरी आदत थी वह बहुत ज्यादा बातूनी था। एक बार आकाल के कारण जिस तालाब में वह तीनों रहते थे वह सूख गया।

हंस कछुए से बोले- यहां से पचास कोस पर एक झील है वहां चलते हैं। कछुआ बोला मैं इतनी दूर कैसे जाऊंगा। हंस कहने लगे कि," हम दोनों लकड़ी का एक डंडा अपनी चोंच में दबाकर उड़ेंगे तुम उसको अपने मुंह में दबा कर पकड़ लेना। लेकिन याद रखना कि चाहे कुछ भी हो तुम को अपना मुंह नहीं खोलना।" कछुए ने हामी भर दी।

जब वह तीनों एक नगर के ऊपर से गुजर रहे थे तो सभी नगर वासी उस दृश्य को देखकर आश्चर्य से चिल्लाने लगे। यह देखकर कछुए ने जैसे ही बोलने के लिए मुंह खोला वह धड़ाम से नीचे गिर पड़ा और उसी क्षण भर गया। 

Moral - इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि आवश्यकता से अधिक बोलना भी हमारे लिए हानिकारक हो सकता है। 

9. दो बिल्ली और बंदर की कहानी

BILL AUR BANDAR KI SHORT STORY:एक बार एक दो बिल्लियों को एक रोटी मिली। उन्होंने उस रोटी को आधा आधा बांट कर खाने का निर्णय लिया। एक बिल्ली ने रोटी के दो टुकड़े कर दिए। 

लेकिन दूसरी बिल्ली झगड़ने लगी कि तुम्हारी रोटी का टुकड़ा बड़ा है। उन्होंने इस झगड़े का फैसला करने के लिए बंदर को बुलाया। बंदर ने एक तराजू के दो पलड़ों में रोटी के दोनों टुकड़े रख दिये और जिस ओर पलड़ा भारी होता वह उस तरफ से रोटी का टुकड़ा तोड़ कर खा लेता। अब दोनों बिल्लियों को समझ आ चुका था कि बंदर धीरे धीरे करके सारी रोटी खा जाएगा। 
वें कहने लगी कि बंदर भइया हम आपस में अपना मामला सुलझा लेंगी। बंदर बोला- ठीक है लेकिन मुझे भी तो अपना मेहनताना मिलना चाहिए और बंदर बाकी की बची हुई रोटी के टुकड़े भी खा गया। दोनों बिल्लियां अपनी ग़लती पर पछतावा कर रही थी। 

MORAL - इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि आपसी फूट का फायदा हमें दूसरे उठाते है। 

10. बुरी संगत सड़े सेब की कहानी 

moral stories for kids in hindi: एक बार लड़का बुरी संगत में पड़ गया। उसे समझाने के लिए उसके पिता एक टोकरी अच्छे सेब खरीद कर लाए। लड़के के पिता ने उसे टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब रखने के लिए दिया। लड़के को समझ नहीं आया कि उसके पिता ऐसा करने के लिए क्यों कह रहे हैं? 

कुछ दिनों के पश्चात पिता ने लड़के को सेब वाली टोकरी लाने के लिए कहा। लड़का ने देखा कि टोकरी के सभी सेब सड़ चुके थे। लड़के ने पिता से सभी सेब के सड़ने का कारण पूछा। पिता ने बताया कि एक सड़े हुए सेब के कारण ही सभी अच्छे सेब सड़ गये है। 

इस तरह अगर तुम ने भी बुरी संगत नहीं छोड़ी तो तुम्हारा जीवन में ऐसे ही खराब हो सकता है। लड़के ने अपने पिता की बात से सीख लेकर बुरी संगत छोड़ दी।

Moral - इस कहानी से सीख मिलती है कि बुरी संगत हमारे जीवन को खराब कर सकती हैं। 

आशा है कि 10 lines short stories for kids आपको पसंद आएगी। जब भी आप बच्चों को storytelling के लिए story learn करवाएं तो उन्हें उससे संबंधित कोई prop बना कर दे जिससे बच्चे ज्यादा प्रवाभक तरीके से और जिज्ञासा के साथ कहानी सुना पाएंगे। 
ALSO READ STORIES 
Krishna स्टोरी फॉर किड्स इन हिन्दी 
महाभारत स्टोरी फॉर किड्स इन हिन्दी 
विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक कहानियां

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author