NATIONAL DOCTORS DAY IN INDIA

NATIONAL DOCTORS DAY 2023 IN INDIA Kab Kyun Kaise Manaya Jata Hai 

नेशनल डाॅक्टर्स डे इन इंडिया 2023

 डाक्टर को भगवान तुल्य माना जाता है। हमें पैदा होने से लेकर अंतिम समय तक किसी ना किसी कारण डाक्टर की सेवाएं लेनी ही पड़ती है। डाक्टर बिना किसी भेदभाव के अपने मरीजों का ईलाज करते हैं। उनका पूरा जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित होता है। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने का उद्देश्य डाक्टर के कर्तव्य, महत्व और उनके समाज में दिए अकल्पनीय योगदान को स्मरण करवाना है

 National Doctors' Day डाक्टर के हमारे जीवन में दिए गए योगदान के लिए और उनको सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। डाक्टर तो सदा से ही जीवन दाता माने जाते हैं लेकिन कोविड 19 के बाद तो वह फ्रंट लाईन वारियर्स बन कर उभरे हैं। संकट के इस दौर में जहां पूरी दुनिया मानो थम सी गई थी ऐसे में में डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना रुके लगातार चौबीसों घंटे अपनी सेवाएं प्रदान की और लाखों की संख्या में लोगों की जिंदगी को बचाया था।  

National Doctors' Day kab manaya jata hai 

भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को मनाया जाता है। विश्व के अलग-अलग देशों में डाक्टर्स डे अलग अलग तिथि में मनाया जाता है। भारत में पहली बार चिकित्सक दिवस 1 जुलाई 1991 में मनाया गया था। सबसे लेकर अब तक राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1 जुलाई को मनाया जाता है।

National Doctors' Day kyun Manaya jata hai 

 भारत में National doctors' day डॉ बिधान चंद्र रॉय को समर्पित है। डॉ विधान चंद्र रॉय बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री थे और व्यवसाय से डाक्टर थे। इनका जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ और इनका निधन भी 80 वर्ष की आयु में 1962 में 1 जुलाई को ही हुआ था। डॉ विधान चंद्र रॉय एक प्रसिद्ध चिकित्सक के साथ-साथ शिक्षा विद् और स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए आंदोलन में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। आजादी के बाद वह बंगाल के मुख्यमंत्री बने। 14 साल से अधिक वह बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। बंगाल की जनता उनको बंगाल के निर्माता कहती थी।

1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

यहां तक कि उनको सम्मानित करने के लिए उनकी मृत्यु के पश्चात डॉ बी सी रॉय पुरस्कार की स्थापना की गई।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा हर साल 1 जुलाई को National Doctors' Day मनाया जाता है। यह दिन सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य डाक्टर के कर्तव्य, महत्व और उनके समाज में दिए अकल्पनीय योगदान को स्मरण करवाना है।

National Doctors' Day kaise Manaya jata hai 

National Doctors' Day के दिन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा क्रार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।‌ इसदिन हेल्थ केयर सेंटर द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य कैंप लगाए जाते हैं। विद्यार्थियों को इस सम्मानित प्रोफेशन के प्रति जागरूक और उत्साहित करने के लिए स्कूल और कॉलेजों में क्रार्यक्रम आयोजित किया जाता है। Doctors' day का उद्देश्य डाक्टर के पेशे को बढ़ावा देना है। जिन डाक्टर्स के प्रति लोगों की भावनाएं जुड़ी होती है वह उनको फूल, ग्रिटिंग कार्ड गिफ्ट्स भेजकर अपना सम्मान व्यक्त करते हैं।

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author