Motivational Quotes of APJ ABDUL KALAM

APJ ABDUL KALAM MOTIVATIONAL QUOTES IN HINDI एपीजे अब्दुल कलाम मोटिवेशनल कोट्स

एपीजे अब्दुल कलाम मोटिवेशनल कोट्स

एपीजे अब्दुल कलाम ‌ भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान, वैज्ञानिक , इंजीनियर‌ और शिक्षक थे। भारत रत्न से सम्मानित एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन ऑफ इंडिया कहा जाता है।

एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम में स्थित धनुषकोडी नाम के गांव में 15 अक्टूबर, 1932 में हुआ। एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था। मिसाइल मैन नाम से विख्यात एपीजे अब्दुल कलाम ने  भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके योगदान अतुलनीय है।

एपीजे अब्दुल कलाम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 15 अक्टूबर 2010 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषणा की गई कि 15 अक्टूबर को अब्दुल कलाम के जन्म दिवस को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा।।

 APJ ABDUL KALAM MOTIVATIONAL QUOTES IN HINDI 

  1. जिस दिन हमारी सिग्नेचर ऑटोग्राफ में बदल जाएं मान लीजिए आप कामयाब हो गए हैं।
  2. शिखर पर पहुंँचने के लिए समर्थ्य चाहिए, फिर वो चाहे माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके कैरियर का।
  3. ब्लैक कलर भावनात्मक रूप से बुरा होता है ,लेकिन हर ब्लैक बोर्ड विद्यार्थी की जिंदगी ब्राइट बनाता है।
  4. इंतजार करने वालों को उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  5. अगर  सूर्य की तरह चमकना चाहते हैं ,तो आपको पहले पूरे की तरह जलना भी होगा।
  6. हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां पर सुंदरता को रंग से देखा जाता है, शिक्षा को मार्क्स से देखा जाता है और सम्मान पैसा देखकर दिया जाता है।
  7. व्यक्ति को सपने जरूर देखने चाहिए क्योंकि अगर हम सपने देखेंगे तभी तो हम उस मुकाम पर पहुंच पाएंगे, जहां हम पहुंँचना चाहते हैं।
  8. अपनी पहली जीत के बाद आराम मत करो, क्योंकि अगर आप दूसरी बार फेल हो गए तो अधिकतर लोग कहेंगे कि आप की पहली जीत केवल भाग्य से मिली थी।
  9. जीवन में कठिनाइयां हमें बर्बाद करने नहीं आती हैं ,बल्कि यह हमारी छुपी हुई समर्थ्य  और शक्तियों को बाहर निकालने में हमारी मदद करती हैं ,कठिनाइयों को यह जान लेने दो कि आप उनसे ज्यादा कठिन है।
  10. आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते ,पर आपकी आदतें तो बदल सकते हैं और बदली हुई आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।    
  11. खुश रहने का बस एक ही मंत्र है ,"उम्मीद बस खुद से रखो किसी और इंसान से नहीं"।
  12. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए यह जरूरी है।
  13. इस दुनिया में डर का कोई स्थान नहीं है ,केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती हैं।
  14. सपने वह नहीं जो हम नींद में देखते हैं ,सपने वह है जो हमें नींद नहीं आने देते।
  15. अगर तुम्हारे ख्वाब बड़े हैं ,तो संघर्ष कैसे छोटा हो सकता है।
  16. इस देश के सबसे अच्छे दिमाग क्लास की लास्ट बेंच पर मिल सकते हैं।
  17. सोच ही पूंजी है , उद्यम ही रास्ता है ,कड़ी मेहनत ही समाधान है।
  18. अपने मिशन के कामयाब होने के लिए ,आपको अपने लक्ष्य के प्रति एक चित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  19. जिंदगी बदलनी है तो बड़े लक्ष्य रखो, छोटे लक्ष्य अपराध हैं।
  20. बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते हैं, लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उठकर बारिश को ही अवॉइड कर देता है ।समस्या कॉमन है लेकिन आपका एटीट्यूड इसमें डिफरेंस पैदा करता है।
  21. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर मन वाले लोगों को देश बनाना है तो ,मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज में तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं -पिता, माता और गुरु‌।
  22. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  23. विजेता वो नहीं होते जो कभी फेल नहीं होते बल्कि वह होते हैं जो कभी हार नहीं मानते।
  24. हम सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा विकसित करने का समान अवसर है।
  25. वह जो दूसरों को जानता है वह सीखा हुआ है ,लेकिन बुद्धिमान वही है जो खुद को जानता है, ज्ञान के बिना सीखने का कोई फायदा नहीं है।
  26. युवाओं को मेरा संदेश है कि कुछ अलग तरीके से सोचे, कुछ नया करने का प्रयास करें, हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
  27. एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती हैं, जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी के समान होता है।
  28. किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जीतना बहुत मुश्किल है।
  29. हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं से खुद को हारने नहीं देना चाहिए।
  30. आकाश की तरफ देखिए, हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्मांड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं, उन्हें प्रतिफल देने में साजिश करता है।
  31. सफलता की कहानियां मत पढ़ो, उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो, उससे आपको सफल होने के कुछ विचार मिलेंगे।  

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author