BEST POSITIVE THINKING BOOKS

Best positive thinking books to read in hindi, how to stay positive by reading books in hindi

जब हम जीवन में निराशा महसूस करते हैं तो किसी द्वारा दिया गया मोटिवेशन हमें जीवन में आगे बढ़ने में उत्साहित करता है। वह मोटिवेशन हम किताबों से भी प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि कहा जाता है कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी मित्र होती है। किताबें पढ़ने से हमारी सोच व्यापक होती है और हमारी जिंदगी से जुड़े बहुत से सवालों के जवाब हमें मिल जाते हैं। किताबें हमें प्रेरणा देती है और हमारे मन को सकारात्मक उर्जा से भर देती है।

 इस आर्टिकल में हम आपको 10 Best Positive thinking books के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.Book- The Power Of Positive Thinking (पॉवर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग)

Writer- Norman Vincent Peale

  

इस किताब के माध्यम से लेखक ने अलग-अलग व्यक्तियों के अनुभव से समझाया है कि सकारात्मक सोच से आने वाली समस्याओं का सामना कैसे करना चाहिए। यह किताब में ईश्वर पर विश्वास करना सिखाती है । इस किताब की शिक्षाओं को ग्रहण करने पर पाज़िटिव थिंकिंग के फायदे के साथ-साथ हम कौन-कौन से तरीके अपनाकर पाज़िटिव सोच जीवन में ला सकते हैं उसके बारे में विस्तार से बताया है। यह किताब पढ़ कर हम स्वयं पर विश्वास करना सीख सकते है। 

2.Book - You Can Heal Your Life (यू कैन हील योर लाइफ)

Writer - Louise Hay

लेखिका इस किताब में बताती है कि हमारी अवधारणाएं और विचार हमारी सेहत और खुश रहने पर बहुत प्रभाव डालती है।  सकारात्मक बदलाव करना एक तरह से बीज बोने की तरह होता है जिसे फूटने में समय लगता है लेकिन हमें उसे पोषित करते रहना जरूरी है। सकारात्मक सोच की शक्ति से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं फिर चाहे वो लक्ष्य मानसिक, शारीरिक या फिर आर्थिक हो सकता है।

3.Book- The Secret (द सीक्रेट)

Writer- Rhonda Byrne

 द सीक्रेट बुक सकारात्मक विचारों की शक्ति और लॉ ऑफ अट्रैक्शन पर आधारित है। इस किताब के माध्यम से लेखक ने बताया है कि अगर आप सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो आपके साथ अच्छी चीजें होंगी और अगर नकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो वही आपके साथ नकारात्मक चीजें होंगी। इसलिए लेखिका ने व्यवहारिक जीवन में लोगों के साथ घटने वाली घटनाओं के माध्यम से बताया है कि कैसे उन्होंने लॉ ऑफ अट्रैक्शन के नियम से मनचाहे फल को प्राप्त किया है

4.Book- Secrets Of The Millionaire Mind (सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेअर माइंड)

Writer -  T. Harv Eker 

सीक्रेट ऑफ मिलेनियर माइंड बुक हमें सिखाती है कि जीवन में बड़ा कैसे सोचना है। यह किताब बताती है कैसे कुछ लोग आसानी से अमीर बनते हैं जबकि ज्यादातर लोग आर्थिक तंगी में जीवन बिता देते हैं लेखक के अनुसार अमीर होने के लिए आपकी शिक्षा जा फिर आपकी बैकग्राउंड का कोई प्रभाव नहीं है।

5.Book- Power Thinking (पावर थिंकिंग) 

Writer- Ujjwal Patni 

 इस किताब में  लेखक ने सफलता के रहस्य बताएं हैं. इस किताब के माध्यम से उन्होंने अलग-अलग घटनाओं,  कहानियों और अपने प्रयोगों के माध्यम से सकारात्मक सोच की बात की है

6.Book- You Can Win (यू कैन विन)

Writer- Shiv Khera 

Shiv khera  इस किताब में सफल होने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात करते हैं। उनके अनुसार हमें जिंदगी में सफल होने के लिए स्वयं पर आत्मविश्वास होना चाहिए। आत्मविश्वास हम में आत्मसम्मान विकसित करता है। सफल होने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें।  

7.Book- Power Of Subconscious Mind (पावर ऑफ सबकॉन्शियस माइंड)

Writer - Joseph Murphy 

इस बुक के माध्यम से लेखक बताता है कि कैसे हम अपने अवचेतन की शक्ति को पहचान कर मनचाही वस्तु को अपने और चेतन मन के द्वारा आकर्षित कर सकते हैं। यह आपकी सकारात्मक सोच के द्वारा अवचेतन मन की शक्तियों को उजागर करती है। यह किताब आपके एक नई ऊर्जा प्रदान करती है जिसके माध्यम से सफलता और खुशियों के नए आयाम तक पहुंच सकते हैं।

8.Book- The Alchemist (द अल्केमिस्ट)

Writer - Paulo Coelho 

यह किताब में सिखाती है कि जीवन में सकारात्मक सोच से हम अपने सपने सच कर सकते हैं। इस किताब के माध्यम से लेखक ने सेंटियागो नाम के लड़के के माध्यम से यह बताया है कि कैसे उसने अपनी मुश्किलों के बावजूद अपना सपना पूरा किया। किताब को सपने देखने और पूरा करने के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती है।

9.Book- The Law Of Attraction (द लॉ ऑफ अट्रैक्शन)

Writer- Jerry Hicks  and Esther

इस किताब में  आकर्षण के नियम को सबसे शक्तिशाली नियम बताया है। यह नियम कहता है कि जिस वस्तु पर हम अधिक विचार करते हैं उसी को ही हम आमंत्रित कर सकते हैं। अगर कोई सदैव निराश‌ रहता है तो वह निराशावादी सोच को आकर्षित करता है और यदि सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ रहते हैं तो हमारी सोच भी सकारात्मक हो जाएगी। यह किताब हमें हमारे साथ होने वाली हर सकारात्मक चीज के लिए आभारी होना सीखाती है। जो व्यक्ति जीवन में निराशा वाली सोच को छोड़ना चाहते हैं और जीवन में जिसे धन, सुख समृद्धि की चाहत है उसे यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।

10.Book- Shri Bhagvad Gita (श्री भगवद्गगीता)

Writer - Ved Vayas 

 

श्री मद भागवत गीता का उपदेश श्री कृष्ण ने आज से 5000 साल पहले अर्जुन को दिया था। यह किताब पढकर आपमें एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

श्री मद्भगवद् गीता में 700 श्लोक और 18 अध्याय है। श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया ज्ञान वर्तमान समय में भी सार्थक है। बहुत से महापुरुषों ने भगवद् गीता को पढ़ा और जीवन की ऊंचाईयों को प्राप्त किया। 

आशा है कि 10. Best positive thinking books की जानकारी आपके लिए सहायक होगी। सकारात्मक और आशावादी होना एक ऐसी स्किल है जिसमें जीवन में आने वाली चुनौतियों को सकारात्मक तरीके से देखना और बुरी से बुरी परिस्थितियों में भी सफल होने के तरीके ढूंढ लेना एक कला है।

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author