CHAITRA NAVRATRI DATE COLOURS AND SIGNIFICANCE 2023

CHAITRA NAVRATRI March month navratri 2023 DATE TITHI SHUBH RANG (luck colour)LIST IN HINDI first last navratri चैत्र नवरात्रि 2023 पहला नवरात्र

CHAITRA NAVRATRI 2023 

चैत्र नवरात्रि 2023
Start Date
Wednesday, 22 March 
Ends on
Thursday, 30 March

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र नवरात्रि से हिंदू नव वर्ष का आरंभ होता है। इस दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के भक्त उनकी पूजा अराधना करते हैं । चैत्र नवरात्रि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होते हैं और रामनवमी पर समापन होता है‌। इस समय मां दुर्गा से भक्त मनवांछित फल प्राप्त करने के लिए विशिष्ट पूजा अनुष्ठान करते हैं जिसमें मां दुर्गा के भिन्न-भिन्न रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार  नवरात्रि के हर दिन का विशेष रंग है। उस रंग को पहन कर पूजन करना विशेष फलदाई माना जाता हैं।

चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि तथा शुभ रंग

प्रतिप्रदा - बुधवार, 22 मार्च 

शुभ रंग - नीला       
बुधवार के दिन नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन घट स्थापना की जाती है। बुधवार के दिन नीले रंग का महत्व विशेष है। नीला रंग शान और ऊर्जा का प्रतीक है।               

द्वितीय- बृहस्पतिवार, 23 मार्च 

शुभ रंग - पीला 
बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है । पीला सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। पीले रंग के वस्त्रों में प्रसन्नता और शांति का अनुभव होगा।

तृतीय - शुक्रवार, 24 मार्च 

शुभ रंग - हरा 
हरा रंग  हरियाली, तरक्की और सकारात्मकता उर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस रंग को पहनकर आपको शान्ति और स्थिरता का अनुभव होगी।

चतुर्थी - शनिवार, 25 मार्च

शुभ रंग - स्लेटी(ग्रे)
शनिवार के दिन स्लेटी का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि स्लेटी रंग पहनकर हम अपने मन के भावों को नियंत्रित कर सकते हैं। स्लेटी रंग में आप उर्जावान महसूस करेंगे। स्लेटी रंग शुभ परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।

 पंचमी - रविवार, 26 मार्च 

शुभ रंग - नारंगी 
रविवार के दिन नारंगी रंग का विशेष महत्व है। नारंगी रंग सकारात्मकता उर्जा और  शौर्य का प्रतीक है। इस रंग को पहनकर आप नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे और शांत मन से कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।

 छष्ठी- सोमवार, 27 मार्च 

शुभ रंग - सफेद 
सफेद रंग शांति, सदभाव और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग के वस्त्रों को पहनकर नवरात्रि पूजा करने से आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

सप्तमी - मंगलवार,28 मार्च

शुभ रंग - लाल 
लाल रंग शक्ति का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग से प्यार, जुनून और शौर्य को भी दर्शाता है। मंगलवार के दिन लाल रंग पहनकर पूजन करने का विशेष महत्व है।

अष्टमी - बुधवार,‌‌ 29 मार्च 

शुभ रंग - आसमानी नीला 
अष्टमी तिथि को कंजक पूजन का विधान है। इस दिन आसमानी नीला रंग पहने। आसमानी रंग प्रकृति की विशालता को दर्शाता है। यह रंग पहन‌ कर पूजन करना विशेष फलदाई है।

नवमी- बृहस्पतिवार, 30 मार्च 

शुभ रंग - गुलाबी 

 इस दिन गुलाबी रंग का महत्व है। गुलाबी रंग से व्यक्तित्व आकर्षक होता है।  गुलाबी रंग को प्रेम, सौम्यता, अच्छाई और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
 नवरात्रि के इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करे. यह रंग शान्ति और अच्छाई  का प्रतीक है.

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author