NEWBORN BABY NAME FOR GIRL HINDU

NEWBORN BABY NAME FOR GIRL HINDU new born baby girl name in hindi हिन्दू लड़कियों के लिए नाम हिन्दू लड़कियों के लिए अक्षर के आधार पर नाम अर्थ सहित

हिन्दू लड़कियों के लिए अक्षर के आधार पर नाम अर्थ सहित

परिवार में किसी बच्चे के आने की खबर से ही पूरे घर का माहौल एकदम से बदल जाता है और बच्चे की किलकारियां सुनकर तो हर कोई प्रफुल्लित हो उठता है और अगर वह बच्चा एक बिटिया हो तो पेरेंट्स चाहते है कि उसकी एक प्रिंसेस की तरह परवरिश करें। उसका नाम भी वह यूनीक, अर्थपूर्ण और आकर्षक रखना चाहते हैं ताकि उसका नाम उसके व्यक्तित्व को आकर्षकण प्रदान करें। 

बच्चों का नामकरण एक माता पिता के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। क्योंकि जैसे कोई व्यक्ति यह निर्धारित नहीं कर सकता है उसके माता-पिता कोन होंगे। वैसे ही कोई भी व्यक्ति अपना नामांकन स्वयं नहीं कर सकता। यह माता पिता की ही जिम्मेदारी बनती है है कि वह अपने बच्चे के लिए अर्थपूर्ण और योग्य नाम रखें ताकि भविष्य में बच्चे को अपने नाम पर गर्व हो। इसलिए पेरेंट्स बहुत ही सोच विचार कर अपने बच्चों का नाम रखते हैं।

NEWBORN BABY NAME FOR GIRL HINDU: हिन्दू धर्म में तो ज्यादातर किसी भी बच्चे का नाम रखने से पहले योग्य पंडित जी से उनकी जन्म कुण्डली के आधार पर अक्षर निकलवा कर नाम ढूंढने की प्रक्रिया शुरू होती है। अगर आप अपनी बिटिया के लिए पंडित जी द्वारा बताए गए अक्षर के नाम और उसके अर्थ खोज रहे हैं तो इस आर्टिकल में हिन्दू लड़कियों के लिए अक्षर के आधार पर नाम और उनके अर्थ दिए गए हैं।

हिन्दू लड़कियों के लिए A(अ,आ) अक्षर से शुरु होने वाले नाम  

आराध्या - Aaradhya 
आराध्या का अर्थ पूजा अर्चना, विध्न विनाशक गणेश जी का आशीर्वाद पाना। अगर आप अपनी प्यारी बिटिया के लिए अ अक्षर से अर्थपूर्ण और हिन्दू नाम सोच रहे हैं तो आराध्या बहुत ही सुंदर नाम है। 

अधीरा- Adhira 
अधीरा का अर्थ मजबूत और बिजली होता है। 

आभा- Aabha 
आभा का मतलब शोभा, कांति और चमक होता है। A alphabet से आभा नाम एक छोटा और अर्थ पूर्ण नाम है।

 अंशु - Anshu
अंशु का अर्थ सूर्य, प्रकाश की किरण, चमक होता है। अंशु एक छोटा अर्थपूर्ण और प्रभावशाली नाम है।

 ऐश्वर्या- Aishwarya 
ऐश्वर्या  का अर्थ प्रसिद्धी, धन वैभव, सफलता होता है। ऐश्वर्या नाम आपकी बिटिया के व्यक्तित्व के आकर्षकण को बढ़ाएंगा क्योंकि माना जाता है कि किसी के नाम का उसके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

अक्षरा - Akshara 
अक्षरा का अर्थ पत्र, अपरिर्वतनीय होता है। अक्षरा मां सरस्वती का भी एक नाम है। 

हिन्दू लड़कियों के लिए B(ब,भ) अक्षर से शुरु होने वाले नाम  

बिपाशा - Bipasha 
बिपाशा एक नदी का नाम जिसे अब ब्यास नदी के नाम से जाना जाता है।

भुवनेश्वरी - Bhuvaneshwari
भुवनेश्वरी नाम का अर्थ पृथ्वी की देवी होता है। भ अक्षर से भुवनेश्वरी बहुत ही प्यारा नाम है।

भवानी- Bhavani
भवानी मां पार्वती का बहुत ही प्यारा नाम है।‌ भवानी का अर्थ है एक हिन्दू देवी, भगवान शिव की पत्नी, एक नदी का नाम। 

 भूमिका-  Bhumika
भूमिका का अर्थ है पृथ्वी, आधार होता है। 

भव्या- Bhavya
भव्या का अर्थ है शानदार, बेहतरीन और देवी पार्वती का एक प्यारा नाम। 

भाग्यश्री - Bhagyashree
भाग्यश्री का अर्थ होता है भाग्यवान। यह मां लक्ष्मी का बहुत ही यूनिक और प्यारा नाम है। 

 हिन्दू लड़कियों के लिए C (च, छ) अक्षर से शुरु होने वाले नाम  

चांदनी - Chandni 
चांदनी का अर्थ चंद्रमा की रोशनी होता है। 

चंद्रिका - Chandrika 
चंद्रिका नाम का अर्थ मोर पंख का चंद्राकर चिन्ह और चंद्रमा की रोशनी। 

चंचला- chanchala 
चंचला का अर्थ विद्युत या कड़कती बिजली और यह मां लक्ष्मी का एक प्यारा नाम है।

 छवि - chhavi
छवि का अर्थ शोभा, सुन्दरता और प्रकाश होता है। 

छाया- Chhaya 
छाया का अर्थ प्रतिबिंब होता है। छ अक्षर से यह बहुत ही प्यारा नाम है।

हिन्दू लड़कियों के लिए D(द,ध) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

दृष्टि- Drishti 
दृष्टि का अर्थ देखने की शक्ति और अवलोकन होता है।‌

दीपांशी - Deepanshi
दीपांशी का अर्थ चमक होता है। दीपांशी नाम माडर्न और यूनीक साउंड करता है। 

दीप्ति - Deepti
दीप्ति का अर्थ चमक, सौंदर्य, आभा होता है। 

धनश्री - Dhanashri 
धनश्री का अर्थ धन की देवी लक्ष्मी, भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक राग का नाम है। अगर आप ध अक्षर से अपनी क्यूट सी बिटिया के लिए एक नाम ढूंढ रहे हैं तो धनश्री एक उपयुक्त नाम हो सकता है।

धन्वी- Dhanvi
धन्वी का अर्थ धनी और धनुर्धरी होता है। 

हिन्दू लड़कियों के लिए E (ए) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Ela-  एला 
एला एक संस्कृत नाम है जिसका अर्थ है इलाइची और चांदनी होता है। 

Ekta- एकता
एकता नाम अर्थ एक होने की अवस्था, सद्भाव होता है।

Eshika- एशिका 
एशिया का अर्थ तीर , ईश्वर की बेटी होता है। ए अक्षर से यह एक यूनीक और आकर्षक नाम है।

Ekkam - एकम 
एकम का अर्थ होता है एकता और सर्वोच्च आत्मा होता है। 

हिन्दू लड़कियों के लिए G (ग) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Garvita - गर्विता
गर्विता नाम का अर्थ गौरव से भरा हुआ होता है। यह नाम आपकी बिटिया के व्यक्तित्व को आकर्षकण प्रदान करेगा।

 Gaytri - गायत्री 
गायत्री का अर्थ एक वैदिक छंद, एक देवी का नाम। गायत्री एक पौराणिक नाम है।

Gargi - गर्गी 
गार्गी का अर्थ जो व्यक्ति को सोचने के लिए प्रेरित करने वाली, एक प्राचीन विद्वान का नाम। 

 Gori - गौरी
गौरी का अर्थ सफेद, सुंदर, शानदार,मां पार्वती का एक नाम।

हिन्दू लड़कियों के लिए H( ह) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Harshita - हर्षिता
हर्षिता नाम का अर्थ खुशी भरा हुआ और हंसमुख होता है। 

Himani - हिमानी
हिमानी का अर्थ है बर्फ की विशाल राशि और यह मां पार्वती का भी एक नाम है 

Himakshi - हिमाक्षी 
हिमाक्षी का अर्थ सुनहरी आंखें होता है। ह अक्षर से हिन्दू लड़की के लिए यह बहुत ही यूनिक नाम है। 

Hansika - हंसिका
हंसिका का अर्थ हंस और सुंदर स्त्री। हंसिका विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती का भी एक नाम है।

 Harini - हरिनी
हरिनी का अर्थ जो हिरण के समान चंचल हो।

हिन्दू लड़कियों के लिए I(इ,ई) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Ishana - ईशाना 
ईशाना का अर्थ समृद्ध और मां दुर्गा का एक प्यारा नाम।

Isha - ईशा 
ईशा का अर्थ पवित्रता , ऐश्वर्य  मां दुर्गा, पार्वती का नाम है।

Indumati - इंदुमती
इंदुमती का अर्थ चंद्रमा का रुप होता है।

Iksha - ईक्षा 
ईक्षा का अर्थ दृष्टि, विचार होता है।

Ishwari- ईश्वरी 
ईश्वरी का अर्थ देवी होता है।

हिन्दू लड़कियों के लिए J(ज) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Jeevika - जीविका
जीविका का अर्थ जीवन का साधन, पानी, आजीविका होता है।

Jagruti - जाग्रति
जाग्रति का अर्थ जाग्रत अवस्था और सर्तकता होता है।

Jahanvi  - जाह्नवी
जाह्नवी का अर्थ अनमोल और गंगा नदी का एक नाम है।

Jayotika - ज्योतिका 
ज्योतिका नाम का अर्थ शानदार, प्रकाश होता है। J alphabet से ज्योतिका बहुत ही अर्थ पूर्ण नाम है।

Jayanti - जयंती 
जयंती नाम का अर्थ ध्वजा, पताका और मां दुर्गा और पार्वती का नाम है।

हिन्दू लड़कियों के लिए K(क) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Kuhu - कुहू 
कुहू का अर्थ कोयल की कूक होता है। न्यू बोर्न बेबी के लिए कुहू बहुत ही क्यूट और सुंदर नाम है।

Kavisha - कविशा
कविशा का अर्थ कविता, भगवान गणेश का नाम है।

Krishna - कृष्णा 
कृष्णा दक्षिण भारत की नदी, द्रोपदी का भी एक नाम था।

Krishika - कृषिका 
कृषिका का अर्थ समृद्धि और उत्पादक होता है।

Kamya- काम्या 
काम्या का अर्थ कामना, प्रयोजन और सुंदर होता है।

हिन्दू लड़कियों के लिए L (ल) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Lalita - ललिता
ललिता का अर्थ सुंदर , कस्तूरी और ललिता राधा रानी की अष्ट सखियों में से एक सखी थी।

Lakshmi - लक्ष्मी
लक्ष्मी नाम का अर्थ होता है धन की देवी।

Lavanya- लावण्या

 लावण्या नाम का अर्थ ग्रेस और सुंदरता होता है।

Lakshita- लक्षिता 
लक्षिता का अर्थ होता है विशिष्ट और ऐसा व्यक्ति जिसका कोई लक्ष्य हो।

हिन्दू लड़कियों के लिए M(म) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Mishka - मिशका 
मिशका नाम का अर्थ प्यार का उपहार होता है। मिशका क्यूट बेबी के लिए बहुत ही आकर्षक नाम है।

Meera -  मीरा 
मीरा नाम का अर्थ सीमा और भगवान श्री कृष्ण की परम भक्त का नाम।

Mishti- मिष्ठी 
मिष्ठी नाम का अर्थ मिठास से भरी होता है।

Muskan- मुस्कान
मुस्कान नाम का अर्थ हंसी और मुस्कुराना होता है।

हिन्दू लड़कियों के लिए N(न) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Naitee - नियती 
नियती का अर्थ भाग्य, किस्मत होता है। 

Nitika- नीतिका
 नीतिका का अर्थ सैद्धांतिक, नीतिक व्यक्ति होता है।

Neharika - निहारिका
निहारिका नाम का अर्थ ओस की बुंदे और तारों का समुह होता है। 

Neyasa - न्यासा 
न्यासा का अर्थ पवित्रता, सरोवर होता है। 

Navya - नव्या 
नव्या नाम का अर्थ प्रशंसा के योग्य और नवीन होता है।

हिन्दू लड़कियों के लिए O(ओ) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Ojaswini - ओजस्वी
ओजस्वी का अर्थ शोभायमान होता है। 

हिन्दू लड़कियों के लिए P(प) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Prisha- प्रिशा 
प्रिशा नाम का अर्थ देवताओं का उपहार, प्रतिभा होता है।

Paakhi- पाखी 
पाखी का अर्थ चिड़िया , पक्षी होता है। अगर आप अपनी प्यारी बिटिया के लिए प अक्षर से छोटा और सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बहुत अच्छा विकल्प है।

Priyanka- प्रियंका 
प्रियंका का अर्थ सुंदर, प्रेम से भरा हुआ होता है।

Priyanshi- प्रियांशी 
प्रियांशी का अर्थ प्यारा , सुंदर , सबसे प्रिय होता है।

Priyadarshi - प्रियदर्शिनी
प्रियदर्शिनी का अर्थ  मीठे की तलाश में और रमणीय की तलाश होता है।

हिन्दू लड़कियों के लिए R (र) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Ruchi- रुचि 
रुचि का अर्थ शौक, इच्छा , प्रतिभा होता है।
 
Rachna- रचना 
 रचना का अर्थ बनाबट, किसी चीज को बनाने का ढंग या कौशल होता है। 

Rakshita - रक्षिता 
 रक्षिता का अर्थ संरक्षित होता है ।

Ritika - रितिका
रीतिका का अर्थ खुशी , प्यारा, छोटी सी नदी होता है।

Ridhima - रिद्धिमा
रिद्धिमा का अर्थ प्यार से भरा हुआ होता है ।

हिन्दू लड़कियों के लिए S (स, श) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Sanvi - सानवी 
सानवी देवी लक्ष्मी का नाम है।

Srishti - सृष्टि 
सृष्टि का अर्थ निर्माण, रचना उत्पत्ति होता है।

Sagrika- सागरिका
सागरिका का अर्थ लहर, सागर में जन्मे बच्चे होता है।

Shivangi- शिवांगी 
शिवांगी का अर्थ भगवान शिव का अंश होता है।

Samiksha - समीक्षा
 समीक्षा का अर्थ है मूल्यांकन , परीक्षण होता है।

हिन्दू लड़कियों के लिए T (त) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Tanisha - तनीषा 
तनीषा का अर्थ है महत्वाकांक्षा, परी की रानी होता है।

Tamanna - तमन्ना 
तमन्ना का अर्थ कामना, अकांक्षा होता है।

Tripti- तृप्ति 
तृप्ति का अर्थ संतुष्ट और यह गंगा नदी का नाम भी एक नाम है।

Tapti- ताप्ती 
ताप्ती सूर्य की बेटी, एक नदी का नाम भी है।

हिन्दू लड़कियों के लिए U (उ) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Unnati- उन्नति 
उन्नति का अर्थ धन, सफलता, तरक्की होता है।

Ujjaini- उज्जैनी
 उज्जैनी एक प्राचीन शहर का नाम है।

Ujwala- उज्जवला
उज्जवला का अर्थ उज्जवल और रोशन होता है।

Uttar -उत्तरा 
उत्तरा अभिमन्यु की पत्नी का नाम था।

हिन्दू लड़कियों के लिए V(व) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Vani - वाणी 
वाणी का अर्थ बोलने या बातचीत करने की शक्ति, मां सरस्वती का नाम।

Vartika - वर्तिका 
वर्तिका का अर्थ दीपक में जलने वाली बत्ती।

Vaidehi - वैदेही
 वैदेही का अर्थ सीता माता का एक प्यारा नाम है।

Varsha- वर्षा
वर्षा नाम का अर्थ बारिश होता है।

Vanshika - वंशिका 
वंशिका नाम का अर्थ बांसुरी और वंश को आगे चलाने वाली होता है।

हिन्दू लड़कियों के लिए Y(य) अक्षर से शुरु होने वाले नाम 

Yukta - युक्ता 
युक्ता का अर्थ चालाक , जुड़ा हुआ होता है।

Yukti - युक्ति 
यक्ति नाम का अर्थ मिलन , योग, तरकीब होता है।

Yashika - यशिका 
यशिका नाम का अर्थ यश और कीर्ति होता है।

Yashaswi - यशस्विनी 
यशस्विनी नाम का अर्थ कीर्ति, प्रसिद्ध , ख्याति होता है।

Yogini - योगिनी 
योगिनी नाम का अर्थ जो योग और ध्यान में सिद्ध हो।

Yashodahra - यशोधरा 
यशोधरा नाम का अर्थ महिमा, गौतम बुद्ध की पत्नी का नाम यशोधरा था। 

Also Read New Born Baby Girl Name 
• मां सरस्वती के नाम न्यू बोर्न बेबी गर्ल के लिए 
• मां लक्ष्मी से प्रेरित न्यू बोर्न बेबी गर्ल के नाम 
• तुलसी से प्रेरित न्यू बोर्न बेबी गर्ल के नाम

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author