द एलकेमिस्ट किताब की समरी
The Alchemist book पुर्तगाली लेखक Paulo Coelho द्वारा लिखी गई है। उन्होंने यह किताब पहले पुर्तगाली में लिखी थी बाद में इस पुस्तक का अंग्रेजी सहित बहुत हीभाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
Summary of The Alchemist book in Hindi
The Alchemist स्पेन के एक लड़के सेंटियागो की कहानी है जिसका परिवार चाहता है कि वह एक पादरी बने लेकिन उसे ट्रेवल का शौक था। वह हिम्मत करके अपने पिता से कहता है कि मैं पादरी नहीं बनना चाहता मैं दुनिया घुमना चाहता हूं। उसके पिता उसके दृढ़ निश्चय को देखकर उसे कुछ पैसे देते हैं ताकि वह कुछ भेड़ खरीद कर चरवाहा बन सके। चरवाहा बनने के बाद वह कई जगह पर घूमता है।
वह एक रात चर्च के एक टूटे हुए कमरे में सो रहा था जहां पर एक साईकामोर का वृक्ष था। उसे सपना आया कि एक बच्चा उसे इजिप्ट के पिरामिड की तरफ इशारा करके खजाने के बारे में बता रहा था कि उसी समय उसका सपना टूट जाता हैं।
जब वह तारीफा शहर में था तो उसे एक बार फिर से वही सपना आया है। उसे पता चलता है कि एक gypsy औरत जहां पर देखें गए सपनों के बारे में बताती है जब वह उस औरत से मिलता है तो वह औरत कहती हैं कि, "उसका सपना सच है और उसे जरूर इजिप्ट जाना चाहिए और जब उसे खजाना मिल जाएं तो उसका दसवां हिस्सा वह उसे dream interpretation की फीस के तौर पर दे जाएं।"
लड़का चुपचाप वहां से आ जाता है फिर उसे Melchizedek नाम का बूढ़ा आदमी मिलता है जो खुद को salem का राजा बताता है। वह उसे कहता है कि, "उसे खजाने की तलाश में जरूर जाना चाहिए क्योंकि जिंदगी हमेशा हमें कोई ना कोई इशारा जरूर देती है और जिस चीज़ को हम दिल से चाहते हैं पूरा ब्रह्माण्ड उसे हम से मिलाने की साज़िश रचता है।"
वह बूढ़ा आदमी फीस के तौर पर उससे उसकी भेड़ों का दसवां हिस्सा मांगता है तो लड़का कहता है कि वह उसे gypsy औरत की तरह खजाने का दसवां हिस्सा दे देगा। वह बूढ़ा आदमी उसे जिंदगी की एक सीख देता है कि कभी भी उस चीज़ का सौदा ना करो जो आपके पास आज उपलब्ध नहीं है लेकिन कल आपके पास हो सकती है। केवल उस चीज़ का सौदा करो जो वास्तविकता में आज आपके पास है। लड़का उसे अपनी भेड़ों का दसवां हिस्सा दे देता है और किंग उसको दो पत्थर उरिम और थुमिम देता है और कहता है कि इनका प्रयोग तब ही करना जब तुम स्वयं से कोई फैसला लेने की स्थिति में ना हों।
लड़का अपनी भेड़ों को बेचकर पैसा लेकर नाव में बैठकर खजाने की तलाश में निकल पड़ता है। लड़का खजाने की तलाश में टेंजियर नाम की जगह पर पहुंच कर एक बार में बैठा था तो उसे एक लड़का मिलता है।
वह उसे स्पेनिश में पूछता है कि वह जहां अनजान शहर में क्यों आया है ? लड़का कहता है कि मुझे पिरामिड तक जाना है क्या तुम मेरे गाइड बन सकते हो? मैं उसके बदले में उसे पैसा दे सकता हूं। लेकिन जैसे ही वह आदमी भीड़भाड़ वाले बाजार में जाता है तो उसका पैसा लेकर गायब हो जाता है अब उसके सारे पैसे खो चुके थे। अब लड़के को सीख मिलती है कि कभी भी किसी पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए।
उस अनजान शहर में उसका सब कुछ खो चुका था और वह सड़क पर भुखा प्यासा था और रो रहा था। लेकिन लड़का फिर भी हार नहीं मानता।
सेंटियागो एक क्रिस्टल मर्चेंट की दुकान पर जाता है और उसे कहता है कि मैं तुम्हारी दुकान की सफाई कर देता हूं। उसके बदले तुम मुझे खाना खिला देना। जब लड़का दुकान की सफाई कर रहा होता है उसी समय दुकान पर दो कस्टमर आते हैं जिसे क्रिस्टल मर्चेंट शुभ शकुन मानता है और सेंटियागो को भोजन करवाता है।
दुकानदार लड़के को उसकी दुकान पर काम करने का प्रस्ताव रखता है। लड़का को भी अपना सपना पूरा करने के लिए और पिरामिड तक पहुंचने के लिए पैसों की जरूरत होती है। जब क्रिस्टल मर्चेंट को इस बात का पता चलता है तो वह कहता है कि पिरामिड तो जहां से बहुत दूर है और उसके लिए बहुत ज्यादा पैसा चाहिए। यह सुनकर लड़का अपना इरादा बदल लेता है और सोचता है कि, "मै उतना पैसा कमा लेता हूं जिससे, मैं अपने देश वापस जाकर भेड़े खरीद कर फिर से चरवाहा बन सकूँ।
लड़का पूरी मेहनत और लगन से क्रिस्टल मर्चेंट की दुकान पर काम करता है और अपने नए नए आइडिया से उसके काम को बढ़ाता है। एक दिन उसने क्रिस्टल मर्चेंट को आइडिया दिया कि हमें क्रिस्टल के गिलास में चाय बेचनी चाहिए। क्रिस्टल मर्चेंट उसकी बात मान जाता है और कुछ ही समय में उनकी दुकान की बहुत प्रसिद्धी हो जाती है जिससे व्यापार को भी बहुत फायदा पहुंचता है और लड़का अच्छे खासे पैसे जमा कर लेता है।
सेंटियागो 11 महीने बाद उसने अपने घर वापस जाने का निश्चय करता है। जब वह क्रिस्टल मर्चेंट से उसका आशीर्वाद मांगता है तो वह प्रिडिकट करता है कि जैसे वह कभी मक्का नहीं जा पाया वैसे ही तुम वापस नहीं लौट पाओगे।
लड़का के मन में विचार आया है कि अपने शहर जाकर चरवाहा तो वह कभी भी बन सकता लेकिन पिरामिड जाने का मौका फिर नहीं आएगा इसलिए वह इज्पिट के पिरामिड तक पहुंचने का इरादा बना लेता है। वहां से वह एक वेयर हाऊस गया जहां से एक कारवां इज्पिट की ओर जा रहा था। वहां पर उसे एक इंग्लिश मैन मिला । जो कि एक AL-Fayoum नाम के oasis में रहने वाले एक Alchemist की तलाश में था जो कि धातु से सोना बनाना जानता था।
वह सेंटियागो के पास जो दो पत्थर थे उनको भी पहचाता था क्योंकि उसके पास भी वैसे ही दो पत्थर थे। यात्रा के दौरान सेंटियागो की एक ऊंट वाले से अच्छी दोस्ती हो गई उससे उसने जिंदगी की फिलोसॉफी के बारे में बहुत कुछ सीखा। अब उसे अहसास होने लगा था कि डेस्टिनी हर घटना को पहले से ही सोच कर रखा था क्योंकि हर एक घटना का संबंध हमारे जीवन में पहले से घटी घटना से जुड़ा होता है।
जब कारवां oasis पहुंचता है तो इंग्लिश मैन सेंटियागो से एलकेमि्ट को ढूंढने में मदद करने के लिए कहता है क्योंकि उसे अरबी भाषा आती है। सेंटियागो बहुत से लोगों से पूछता है लेकिन कोई भी Alchemist के बारे में बता नहीं पाता। फिर एक लड़की आती है जब वह उससे पूछता है तो वह दक्षिण दिशा की ओर इशारा कर देती है। इंग्लिश मैन उसी समय एलकेमिस्ट को ढूंढने चला जाता है। लेकिन सेंटियागो को उस लड़की को देखते ही प्यार हो जाता है जिसका नाम फातिमा था।
अगले दिन जब सेंटियागो दोबारा फातिमा से मिलने जाता है तो वहां इंग्लिश मैन आता है और बताता है कि उसे Alchemist ने कहा है कि उसे धातु को सोने में बदलने की स्वयं कोशिश करनी चाहिए।
एक दिन सेंटियागो को आभास होता है कि रात के समय दुश्मन oasis पर आक्रमण करने वाले हैं। सेंटियागो यह बात oasis के चीफ को बताता है तो वह उसे धमकी देता है कि अगर उसकी बात झूठ निकली तो उसका सर धड़ से अलग कर दिया जाएगा। सेना को हमले के लिए तैयार रहने को कहा जाता है और सचमुच हमला हो जाता है। लेकिन सेना पहले से सर्तक थी इसलिए हमला नाकामयाब हो जाता है। सेंटियागो को उसकी बहादुरी के लिए 50 सोने के सिक्के और oasis का सलाहकार घोषित किया जाता है।
सेंटियागो फातिमा को पाकर अब खजाने की तलाश में नहीं जाना चाहता क्योंकि वह फातिमा को ही अपना खजाना मान रहा था। लेकिन उसकी बहादुरी से प्रभावित होकर Alchemist सेंटियागो के पास आया और उसे उसके खजाने की खोज में पिरामिड तक पहुंचने का प्रस्ताव रखा। फातिमा भी उससे कहती हैं कि उसे खजाने की खोज में जरूर जाना चाहिए। वह उसका इंतजार करेगी।
जब सेंटियागो Alchemist के साथ पिरामिड की तरफ जा रहा होता है तो tribal लोग उनको जासूस मान लेते हैं तो Alchemist कहता है कि यह लड़का आपको देने के लिए कुछ लाया है और वह सेंटियागो के 50 सिक्के उन्हें दे देता है। वह कहता है कि लड़का हवा बनने की कला जानता है लेकिन उसकी तैयारी के लिए उसे तीन दिन लगेंगे। अब दूसरी बार सेंटियागो के सारे पैसे खो चुके थे और उसकी जान भी खतरे में थी। Alchemist ने उसे खुद पर विश्वास करने के लिए कहा और सेंटियागो soul of universe पर ध्यान केन्द्रित करके Simmon बना गया जिससे tribals ने दोनों को छोड़ दिया।
रास्ते में दोनों monastery पहुंचे और Alchemist ने लड़के को धातु से सोना बना कर दिखाया और उसके चार हिस्से किये। एक हिस्सा उसने सेंटियागो को दिया, एक monk को दिया और तीसरा हिस्सा स्वयं रख लिया। चौथा हिस्सा उसने monk के दिया कि अगर सेंटियागो वापस आता है और उसे इसकी जरूरत हो तो यह हिस्सा उसे दे देना। क्योंकि Alchemist का मानना था कि कोई चीज अगर एक बार हुई है तो वह दूसरी बार नहीं होती। लेकिन अगर दूसरी बार होती है तो उसके तीसरी बार होने की पूरी संभावना होती है। सेंटियागो दो बार अपना पैसा खो चुका था।
Alchemist सेंटियागो से कहता है कि जहां से पिरामिड तक का रास्ता उसे स्वयं तय करना होगा। सेंटियागो पिरामिड तक पहुंच जाता है और खुदाई शुरू कर देता है। लेकिन उसे बहुत खोदने पर भी कुछ नहीं मिलता। उसी समय वहां पर चोर आ जाते हैं और सेंटियागो की पिटाई करके उसका सोना छीन लेते हैं । सेंटियागो उनको सपने में इज्पिट के पिरामिड पर खजाना मिलने की बात बताता है। चोरों का सरदार कहता है कि उसे भी दो साल पहले सपना आया था और स्पेन में पुरानी चर्च में पेड़ के नीचे खजाना गड़ा है। वह कहता है कि,"मैं तुम्हारी तरह पागल नहीं हूं जो एक सपने के पीछे इतनी दूर तक चला आया।"
सेंटियागो को समझ आ गया कि खजाना असल में कहा छिपा है। यह तो वही चर्च थी जहां पर सेंटियागो को सपना आया था। सेंटियागो फिर से monk के पास गया उससे सोने का टुकड़ा लिया और अपने देश पहुंच कर चर्च में जाकर खुदाई की तो उसे खजाना मिल गया। उसने अपने किए वादे अनुसार खजाने का दसवां हिस्सा gypsy औरत को दे दिया और लड़का मन ही मन कह रहा था कि फातिमा मैं आ रहा हूं।
Buy Alchemist book in HindiThe Alchemist book in hindi से हम क्या सीख सकते हैं
सपने जरूर देखने चाहिए उन्हें पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। कई बार अपने सपनों को पूरा करने के लिए सब कुछ दांव पर लगाना पड़ता है।
सच्चा प्यार कभी भी अपने पार्टनर के सपनों को पूरा करने में रास्ते में बाधा नहीं बनता बल्कि उसकी हिम्मत बढ़ाता है।
हम सभी के जीवन में लक्ष्य तो होता है लेकिन हम उसमें हिम्मत नहीं कर पाते। The Alchemist book पढ़कर हमें जीवन जीने का एक नया दृष्टिकोण मिलता है कि जीवन में आने वाले कठिन परिस्थितियों का कैसे सामना किया जाए?
सपने देखना कभी बंद नहीं करना चाहिए।
कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है जिसे हम अपने रास्ते से भटक जाते हैं लेकिन ब्रह्मांड आपकी इच्छा शक्ति की परीक्षा ले रहा होता है कि आप के हौसले उन सपनों को पूरा कर पाने के लिए अभी भी इतने बुलंद हैं कि नहीं।
यह कहानी हमें सिखाती है कि हमें अपने सपनों को वर्तमान समय में पूरा करना चाहिए क्योंकि आने वाले समय में हमारे लिए चुनौतियां बढ़ती जाती है जैसे क्रिस्टल मर्चेंट 30 साल तक मक्का नहीं जा पाया।
बहुत बार हम नई शुरुआत करने से डरते हैं अगर असफल हो गए तो क्या होगा जो हमारे पास पहले से है कहीं खो ना जाए लेकिन यह कहानी हमें opportunity को पहचान कर हमें bold decision लेना सिखाती है ।
अपने लक्ष्य को पूरा करने के निर्णय को टालना नहीं चाहिए इसलिए समय पर अपने सपनों को पूरा करो और उसे पूरा करने का सफर उस तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।
जीवन में लक्ष्य को पाने से भी महत्वपूर्व उस तक पहुंचने का संघर्ष होता है। अलकेमिस्ट और किंग शुरू से जानते थे कि खजाना कहां छुपा है लेकिन दोनों ने उसके जीवन के संघर्ष को पूरा करने का मौका दिया। क्योंकि अगर उसे पहले ही बता देते तो शायद जो स्किल उसमें डिवेलप नहीं हो पाते और शायद उसे भी फातिमा नहीं मिलती।
इसलिए जीवन में एक बार द एलकेमिस्ट किताब जरूर पढ़नी चाहिए।
 
द एलकेमिस्ट किताब क्यों और किसे पढ़नी चाहिए ?
- 
	यह किताब उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करना चाहते हैं। 
- 
	यह किताब उन लोगों के लिए है जो ईश्वर में आस्था रखते हैं और ईश्वर द्वारा दिए गए शुभ शकुन उनको आगे बढ़ने का इशारा देते हैं। 
- 
	इससे हम सिखते है कि अगर जिंदगी के किसी मोड़ पर हम सब कुछ हार गए फिर भी इस ब्रह्मांड में बहुत कुछ है जो हम हासिल कर सकते हैं इसलिए जब भी कभी लगे कि जिंदगी में सब कुछ खत्म हो गया उठो और जिंदगी को एक और मौका दो। 
- 
	सपने उन्हीं के पूरा होते हैं जो उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। 
- 
	यह किताब उन लोगों के लिए है जो सात बार गिरकर आठवीं बार उठने की हिम्मत रखते हैं। 
- 
	यह किताब हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार कभी भी अपने पार्टनर के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बनता। 
- 
	यह किताब उन लोगों को नई प्रेरणा देती है जो नई शुरुआत करने से डरते हैं कि अगर असफल हो गए तो क्या होगा हमारे पास पहले से है अगर वह खो जाएगा तो क्या होगा? 

 
                                             
                         
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                 
                                                
Message to Author