GODDESS SARASWATI NAMES FOR BABY GIRL

GODDESS SARASWATI NAMES FOR BABY GIRL NEW BORN BABY GIRL NAME FOR HINDUमां सरस्वती के युनीक माडर्न और आकर्षक नाम

मां सरस्वती के युनीक और आकर्षक नाम

NEW BORN BABY GIRL NAME: किसी भी परिवार में बिटिया का जन्म होते हैं परिवार का माहौल एकदम से खुशनुमा हो जाता है। लगता है कि परिवार में मानो देव लोक से कोई परी आ गई हो। बच्ची के जन्म के पश्चात पेरेंट्स की एक सामान्य चिंता होती है कि प्यारी बिटिया का नाम क्या रखें। कुछ लोग ट्रेंडी और माडर्न नाम रखना पसंद करते हैं तो कुछ अपनी आराध्य देवी-देवताओं के नाम पर अपने न्यू बोर्न बेबी का नामकरण करते हैं। 

इस आर्टिकल में हिन्दू धर्म की प्रमुख देवी मां सरस्वती के पौराणिक, आकर्षक और युनीक नामों की लिस्ट दी जा रही है। मां सरस्वती विद्या,ज्ञान की देवी मानी जाती है। सभी विद्यार्थियों को मां सरस्वती की पूजा करने के लिए कहा जाता है। कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के नाम का उसके व्यक्तित्व पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है इसलिए अगर आप अपनी प्यारी बिटिया का नाम मां सरस्वती के नाम पर रखते हैं तो यह उसके व्यक्तित्व की सशक्तता को दर्शाने में सहायक होगा। 

Maa Saraswati names for baby girl starting with A अ आ 

अम्बिका-Ambika 
अंबिका माँ सरस्वती के 108 नामों में से एक बहुत ही प्यारा और सुंदर नाम है।

आशवी- Aashvi
आशवी का अर्थ धन्य, विजयी और मां सरस्वती। आशवी अ अक्षर से मां सरस्वती का एक प्यारा नाम है।

अक्षरा - Akshara 
अक्षरा नाम का अर्थ पत्र, ध्वनि अपरिवर्तनीय और देवी सरस्वती होता है। अगर आप अपनी प्यारी बिटिया का नाम A alphabet से रखने की सोच रहे हैं तो अक्षरा नाम एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

Maa Saraswati names for baby girl starting with B ब भ

ब्राह्मणी - Brahmani
ब्राह्मणी का अर्थ ब्रह्मा की शक्ति‌। मां सरस्वती ब्रह्मा जी की पत्नी हैं जिन्होंने सम्पूर्ण सृष्टि की रचना की है। ब्राह्मणी B alphabet से मां Saraswati का एक सुन्दर और आकर्षक नाम है। 

बानी- Bani 
बानी का अर्थ पृथ्वी और देवी सरस्वती। मां सरस्वती का ब अक्षर से शुरु होने वाला एक छोटा और अर्थपूर्ण नाम है। 

भारती- Bharti 
भारती नाम का अर्थ मां सरस्वती होता है।

भामा- Bhama 
भामा का अर्थ है वह देवी जो जुनून और वैभव का अवतार। भामा मां सरस्वती के 108 नाम में से एक नाम है। 

Maa Saraswati names for baby girl starting with  C च अक्षर से 

यह च अक्षर के सभी मां सरस्वती के 108 नाम में से लिए गए नाम है।

चन्द्रिका- Chandrika 
चंद्रिका का अर्थ वह देवी जो चंद्रमा की रोशनी के समान उज्ज्वल है। चंद्रिका मां सरस्वती का च अक्षर से बहुत ही प्यारा नाम है। 

चन्द्रवदना- Chandravadana
चन्द्रवदना का अर्थ वह देवी जिनका मुख चंद्रमा के समान सुंदर है।

चन्द्रलेखा - Chandralekha
चन्द्रलेखा का अर्थ चंद्रमा की किरण है। 

चामुंडा- Chamunda 
चामुंडा वह देवी जिसने चंड और मुण्ड नामक राक्षसों का वध किया था।

चित्रंबरा- Chitrambara
चित्रंबरा का अर्थ है वह देवी जिसके वस्त्र विविध हैं। 

चित्रगंधा- Chitragandha 
चित्रगंधा मां सरस्वती का एक प्यारा नाम है जिसका अर्थ है वह देवी जिसकी सुगंध विविध है। च अक्षर से यह मां सरस्वती का पौराणिक और यूनीक नाम है।

चित्रमाल्यविभूषिता- Chitramalyavibhushita
चित्रमाल्यविभूषिता का अर्थ है वह देवी जो विभिन्न प्रकार के फूलों से सुशोभित है। 

चतुराननसाम्राज्य- Chaturananasamrajya 
चतुराननसाम्राज्य का अर्थ है वह देवी जिसका साम्राज्य चार सिरों वाले ब्रह्मा द्वारा निर्मित संसार है। इस सारी सृष्टि की रचना ब्रह्मा जी द्वारा हुई मानी जाती है और मां सरस्वती उनकी पत्नी है।

Maa Saraswati names for baby girl starting with D द

देवी- Devi 
देवी का अर्थ श्रेष्ठ गुण वाली स्त्री, पवित्र।

दिव्यांगा- Divyanga
दिव्यांगा का अर्थ है वह देवी जिसके अंग दिव्य हैं।

दिव्यालंकारभूषिता- Divyalankarabhushita
दिव्यलंकारभुषिता का अर्थ वह देवी जो दिव्य आभूषणों से सुशोभित है।

Maa Saraswati names for baby girl starting with G ग ज्ञ

गोमती- Gomati 
गोमती का अर्थ मां सरस्वती और एक नदी का भी नाम है। 

ज्ञानमुद्रा- Gyanmudra
मां सरस्वती को ज्ञानमुद्रा भी कहा जाता है जिसका अर्थ वह देवी जो उल्लिखित मुद्रा में विराजमान है। यह नाम मां सरस्वती के 108 नामों में से एक नाम है।

Maa Saraswati names for baby girl starting with H ह

हंससना- Hansasana
हंसासना वह देवी जिनका आसन हंस का है 

हंसिनी -Hansini 
हंसिनी का अर्थ है जो हंस की सवारी करती है ।

Maa Saraswati names for baby girl starting with J ज

जटिला- Jatila 
वह देवी जिसके बाल उलझे हुए हैं। जटिला मां सरस्वती के 108 नाम में से एक नाम है।

Maa Saraswati names for baby girl starting with K क

कादम्बरी- kadambari 
कादम्बरी का अर्थ कोयल, वाणी और मां सरस्वती का एक नाम। कादम्बरी क अक्षर से शुरु होने वाला मां सरस्वती का एक बहुत ही आकर्षक नाम है।

कामरूपा- Kamarupa
कामरूपा का अर्थ वह देवी जो इच्छानुसार विभिन्न रूप धारण करती है। 

कलाधारा- Kaladhara
 कलाधारा वह देवी जो कलात्मकता का आधार है। मां सरस्वती के नाम पर अगर क अक्षर से नाम ढूंढ रहे हैं तो कलाधारा नाम रख सकते हैं।

कांता-Kanta 
कांता का अर्थ सुंदर स्त्री, भार्या, पत्नी होता है। 

कामप्रदा-Kamaprada 
कामप्रदा का अर्थ इच्छाएं प्रदान करने वाली देवी होता है। 

Maa Saraswati names for baby girl Starting with M म 

महाभद्रा- Mahabhadra 
महाभद्रा का अर्थ वह देवी जो परम मंगलकारी है।

महामाया- Mahamaya 
महामाया का अर्थ वह देवी जिसकी माया महान है।

महाविद्या- Mahavidhya 
महाविद्या का अर्थ वह देवी जिसके पास महान ज्ञान है।

महापातक नाशिनी- Mahapatak Nashini
महापातकनाशिनी का अर्थ वह देवी जो पतित प्राणियों का नाश करने वाली है।

महाश्रय- Mahashraya
महाश्रय का अर्थ वह देवी जो परम शरण है।

मालिनी - Malini
मालिनी का अर्थ वह देवी जिसके पास माला हो।

महाभुजा- Mahabhuja
महाभुजा का अर्थ वह देवी जिसकी भुजाएँ महान हैं। 

महाभागा- Mahabhaga
महाभागा का अर्थ वह देवी जिसका भाग्य महान है।

महोत्साहा- Mahotsaha 
महोत्साहा का अर्थ वह देवी जिसकी शक्ति सर्वोच्च है। 

महापाशा- Mahapasha 
महापाशा का अर्थ वह देवी जिसका पाश श्रेष्ठ है।

महाकारा- Mahakara 
महाकारा का अर्थ वह देवी जिसका स्वरूप सर्वोच्च है।

महाभद्रा- Mahabhadra 
महाभद्रा का अर्थ वह देवी जो परम मंगलकारी है।

महाबला- Mahabala
महाबाला का अर्थ वह देवी जिसकी शक्ति सर्वोच्च है।

महफ़ला- Mahaphala 
महाफला वह देवी जो सबसे बड़ा प्रतिशोध है।

Maa Saraswati names for baby girl starting with N न

नीलाजंघा- Nilajangha
नीलाजंघा का अर्थ है वह देवी जिसकी जांघें नीली हैं ।

नीलाभुजा- Nilabhuja
नीलाभुजा का अर्थ वह देवी जिनकी भुजाएं नीले रंग की हैं। 

निरंजना- Niranjana 
निरंजना का अर्थ वह देवी जो निर्विकार है।

Maa Saraswati names for baby girl Starting with P प

पावकी - pavaki
पावकी का अर्थ शुद्धिकरण, अग्नि और विद्या की देवी सरस्वती होता है। 

प्रज्ञा - Pragya 
प्रज्ञा का अर्थ बुद्धि, ज्ञान, समझदार स्त्री और मां सरस्वती का p alphabet से शुरू होने वाला एक अर्थपूर्ण और यूनीक नाम। 

पद्मनिलिया- Padmanilaya 
पद्मनिलिया का अर्थ वह देवी जिसका निवास कमल में है।

पद्माक्षी- Padmakshi 
पद्माक्षी का अर्थ वह देवी जिनकी आंखें कमल के समान हैं

पद्मवक्त्रगा- Padmavaktraga
पद्मवक्त्रागा का अर्थ वह देवी जिनका मुख कमल के समान है।

पारा- Para 
पारा का अर्थ वह देवी जो हर चीज़ से परे है। 

पद्मलोचना- Padmalochana 
पद्मलोचना का अर्थ वह देवी जिनकी आंखें कमल के समान हैं। 

 Maa Saraswati names for baby girl Starting with R र

राहिणी- Rahini 
राहिणी का अर्थ सुंदर और रचनात्मक होता है। र अक्षर से शुरु होने वाला राहिणी नाम माडर्न और यूनीक है।

राजविका- Rajvika
राजविका का अर्थ देवी सरस्वती होता है। R alphabet से start होने वाला यह मां सरस्वती का एक सुंदर नाम है।

रक्तमध्य- Raktamadhya
रक्तमध्य का अर्थ वह देवी जो समस्त शक्ति का स्रोत है।

 Maa Saraswati names for baby girl Starting with S स श श्री 

सरस्वती- Saraswati 
सरस्वती का अर्थ ज्ञान की देवी।

श्रीप्रदा- Shriprada 
श्रीपदा का अर्थ वह देवी जो धन प्रदान करती है।

सौदामिनी- Saudamini 
सौदामिनी का अर्थ वह देवी जिनकी चमक बिजली के समान है।

सुधामूर्ति- Sudhamurti 
सुधामूर्ति का अर्थ वह देवी जिसका स्वरूप अमृत के समान है।

शिवानुजा- Shivanuja 
शिवानुजा का अर्थ देवी जो शिव की छोटी बहन हैं। 

शुभदा- Shubhda 
शुभदा वह देवी जो मंगल प्रदान करती है।

सर्वात्मिका- Swaratmika 
सर्वात्मिका वह देवी जो सबकी आत्मा है। मां सरस्वती का यह नाम पौराणिक और यूनीक है।

सुरवन्दिता- Suravandita 
सुरवंदिता मां सरस्वती का बहुत ही आकर्षक और यूनीक नाम है जिसका अर्थ है वह देवी जिसकी देवताओं द्वारा आराधना की जाती ।

सीता- Sita
सीता का अर्थ वह देवी जो पृथ्वी का फल प्रदान करती है।

सावित्री- Savitri 
सावित्री का अर्थ  प्रकाश की किरण होता है।

सुरसा- Sursa 
सुरसा का अर्थ देवी जो आकर्षक है। 

 शिवा- Shiva 
शिवा का अर्थ वह देवी जो मुक्ति या ज्ञान प्रदान करती है। 

सुभद्रा-Subhadra 
सुभद्रा का अर्थ वह देवी जो अत्यंत सुंदर है

सुरपुजिता- Surapujita 
सुरपूजिता का अर्थ वह देवी जिसकी पूजा देवता करते हैं

सुवासिनी- Suvasini 
सुवासिनी का अर्थ वह देवी जो अपने निवास (संपूर्ण ब्रह्मांड) को शुभता से भर देती है।

सुनासा- Sunasa 
सुनासा का अर्थ वह देवी जिसकी नाक सुंदर है।

शास्त्ररूपिणी- Shastrarupini 
शास्त्ररूपिणी वह देवी जो ग्रंथों को मूर्त रूप देती है।

श्वेतासना- Shwetanana 
श्वेतासन वह देवी जिनका आसन सफेद रंग का है।

सर्वदेवस्तुता- Sarvadevastuta 
सर्वदेवस्तुता जिसकी सभी देवी-देवताओं ने स्तुति करते हैं।

सौम्या- Saumya 
सौम्या का अर्थ वह देवी जो सौम्य और प्रसन्न हैं।

 Maa Saraswati names for baby girl Starting with T त त्र

तिवरा- Tivra 
तिवरा का अर्थ वह देवी जिनकी गति तीव्र है। 

त्रयीमूर्ति-Trayimurti 
त्रयीमूर्ति वह देवी जो त्रिमूर्ति है

त्रिकालज्ञ- Trikalajna
त्रिकालज्ञ वह देवी जो अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में सब कुछ जानती है

त्रिगुणा- Triguna 
त्रिगुणा वह देवी जो तीन गुणों-तमस, रजस और सत्व का अवतार है। 

Maa Saraswati names for baby girl starting with V व

वाची- Vachi 
वाची का अर्थ है वाचन करने वाला , मां सरस्वती को वाची नाम से भी जाना जाता है।

विद्यारूपा- Vidyarupa
विद्यारूपा का अर्थ वह देवी जो ज्ञान स्वरूप है।

विशालाक्षी- Vishalakshi 
विशालाक्षी का अर्थ वह देवी जिसकी आंखें बड़ी हैं। V alphabet से मां सरस्वती का यह नाम बहुत ही प्यारा है।

वरप्रदा- Varaprada 
वरप्रदा का अर्थ वरदान देने वाली देवी।

विमला-Vimala 
विमला का अर्थ वह देवी जो बेदाग है।

विश्व- Vishwa
विश्व का अर्थ वह देवी जो संपूर्ण ब्रह्मांड है।

विद्युन्माला- Vidyunmala 
विद्युन्माला का अर्थ वह देवी जो चमकती हुई माला पहनती है

वैष्णवी- Vaishnavi 
वैष्णवी का अर्थ भगवान विष्णु की शक्ति ।

विन्ध्यावासा- Vindhyavasa 
विंध्यवासा का अर्थ वह देवी जिनका निवास स्थान विंध्य पर्वत है।

विन्ध्याचलविराजिता- Vindhyachalavirajita 
विंध्याचलविराजिता का अर्थ देवी जो विंध्य पर्वत पर विराजमान हैं। 

वाग्देवी- Vagdevi 
वाग्देवी का अर्थ वाणी की देवी है। मां सरस्वती को वाग्देवी भी कहा जाता है।

वरारोहा- Vararoha
वरारोहा का अर्थ है वह देवी जो शोभायमान है।

वन्द्या- Vandya
वन्द्या का अर्थ है वह देवी जो पूजा के योग्य है।

विद्याधरसुपूजिता- Vidhyadharasupujita
विद्याधरसुपूजिता का अर्थ है वह देवी जिसकी पूजा ज्ञान धारकों द्वारा की जाती है।

वसुधा- Vasudha 
वसुधा का अर्थ वह देवी जो पृथ्वी, धरती होता है।‌ V alphabet से start होने वाला मां सरस्वती का बहुत ही आकर्षक और प्यारा नाम है। 

ALSO READ

• मां लक्ष्मी से प्रेरित न्यू बोर्न बेबी गर्ल के नाम

• तुलसी से प्रेरित न्यू बोर्न बेबी गर्ल के नाम

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author