International Mens Day Date Theme History Quotes Gift Ideas

purush diwas theme history quotes gift ideas

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस हर साल 19 नवंबर को मनाया जाता है। इसको मनाने का मुख्य उद्देश्य पुरुषों की भलाई, स्वास्थ्य, संघर्ष के बारे में समाज को जानकारी देना है। यह दिन लैंगिक समानता को दर्शाता है कि पुरुषों द्वारा अलग-अलग फील्ड में किए गए कार्यों की सराहना की जानी चाहिए। जैसे महिलाओं के समाज और परिवार के प्रति दिये गए उनके योगदान की सराहना करने और उन्हें स्पैशल फील करवाने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। वैसे ही पुरुषों के द्वारा समाज, राष्ट्र और परिवार के प्रति किए योगदान की सराहना करना है।

International Men's Day History In Hindi 

इंटरनेशनल मेंन्स डे 1999 में पहली बार वेस्टइंडीज के एक विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर डॉक्टर जेरोम टीलक सिंह ने अपने व्यक्तिगत रोल मॉडल अपने पिता की जयंती के दिन मनाया था।
उन्होंने अनुभव किया कि हमारे समाज में पुरुषों के जश्न मनाने के लिए कोई खास दिन नहीं है खासकर युवा और किशोरों के लिए । उन्होंने सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल के महत्व को समझाने के लिए 19 नवंबर को पुरुष दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया। 

International Men's Day In India  

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में पुरुष दिवस पहली बार 19 नवंबर 2007 को शुरुआत करने वाली हैदराबाद की एक महिला उमा चल्ला है। उनका मानना था कि हमारी संस्कृति में भगवान शिव और शक्ति दोनों एक समान माना जाता है तो पुरुषों के सेलिब्रेशन के लिए भी कोई ना कोई दिन जरूर होना चाहिए।

International Men's Day 2023 Theme 

प्रतिवर्ष इंटरनेशनल मेंस डे का थीम अलग होता है। 2021में  थीम था Better Relationship Between Men and Women ( पुरुषों और स्त्रियों के बीच में बेहतर संबंध था) 
2022 में थीम Helping Men and Boys (पुरुषों और लड़कों की मदद करना था)। 
2023 में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का थीम Zero Male Suicide (शून्य पुरुष आत्महत्या) रखा गया है, इस थीम का मुख्य उद्देश्य पुरुषों की आत्महत्या को रोकना है।

अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस का उद्देश्य 

इंटरनेशनल मेन्स दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में पुरुषों और लड़कों की छवि को सुधारना है। इसके साथ साथ राष्ट्र, समाज, विवाह, परिवार, बच्चों और पर्यावरण की देखभाल के लिए पुरुषों के योगदान की सराहना करना। उनके साथ हो रहे भेदभाव से समाज को अवगत करवाना और उनकी सेहत की ओर ध्यान देना है।  इसका मुख्य उद्देश्य पुरुषों के मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
पुरुषों के खिलाफ हो रहे भेदभाव के प्रति समाज को जागरूक करना है। बहुत से पुरुष घरेलू हिंसा का शिकार होते हैं । पुरुषों को हृदय रोग महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होता है। 
जैसे स्त्रियों का किसी समाज के उत्थान में योगदान अकल्पनीय होता है वैसे ही पुरुष भी किसी समाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए मुख्य आधार स्तंभ है। 

इंटरनेशनल मैन्स दिवस पर क्या करें 

विदेशों में तो इंटरनेटल मैन्स दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन भारत में इसका प्रचलन शुरू तो हो गया है लेकिन इसे उतने व्यापक स्तर पर नहीं मनाया जाता जितना कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को प्राथमिकता दी जाती है।  

INTERNATIONAL MEN'S DAY QUOTES 

International men's day पर हर उस पिता को बधाई जिन्होंने एक बेटी को सपने देखने और पूरे करने की आजादी दे रखी है और बेटों को जिन्होंने सदा खुद से आगे बढ़ने का हुनर सिखा रखा है।
इंटरनेशनल मेन्स डे की हर भाई को बधाई जो बहन के अधिकारों के लिए सोसायटी से भिड़ जाते हैं और बहन को मुश्किल समय में घर में घुसकर डरना नहीं बल्कि कठिन समय में कैसे लड़ना है वह सिखलाते है।
इंटरनेशनल मेन्स डे की हर उस पति को बधाई जो अपनी पत्नी की हर ख्वाहिश को पूरा करने का दम भरते हैं और जीवन में कैसी भी परिस्थिति आ जाएं पत्नी को अहसास करवाएं तू फ्रिक ना कर मैं हूं ना कहने से नहीं डरते हैं।

MEN'S DAY GIFT IDEAS 

ग्रिटिंग कार्ड या फूल देखकर उन को स्पेशल फील करवाएं। उनके किए गए कार्यों की सराहना करें पुरुष रोल मॉडल को बढ़ावा दें।
महिलाएं चाहें तो इसकी शुरुआत के लिए इस दिन अपने परिवार के पुरुषों जैसे पिता, भाई और पत्नी अपने पति को स्पेशल फील करवाने के उनकी पसंद का खाना बना सकते हैं।
उनके लिए बढ़िया गिफ्ट खरीदें और उनके परिवार के प्रति किए गए योगदान के लिए सराहना करें।
आप उनको एक बढ़िया सी smart watch गिफ्ट कर सकते है। 
अपने बजट और उनकी च्वाइस के अनुरूप एक phone gift करें।
आप उनको किसी अच्छे ब्रांड के कपड़े जैसे shirt, trouser, jacket या फिर shoes उपहार स्वरूप देना एक अच्छा विचार हो सकता है।
Perfume  किसी के भी व्यक्तित्व में एक अलग सा आकर्षण पैदा करता है। इसलिए आप उनको उनकी पसंद के अनुसार किसी अच्छे ब्रांड का परफ्यूम गिफ्ट करें। किसी premium brand का परफ्यूम किसी की पर्सनैलिटी को और आकर्षक बना देता है इसलिए आप उनको परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं।
Wallet आप उनकी पसंद के अनुसार wallet gift करें। आजकल मार्केट में अलग अलग ब्रांड के wallet उपलब्ध है जिसे आप उपहार के रूप में दे सकते हैं।

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author