GODDESS DURGA NAMES FOR BABY GIRL

GODDESS DURGA NAMES FOR BABY GIRL NEWBORN BABY NAME FOR GIRL HINDU मां दुर्गा के नाम पर लड़कियों के नाम

मां दुर्गा के नाम पर लड़कियों के नाम

हिन्दू सनातन संस्कृति में लड़कियों को देवी स्वरूप माना जाता है और मां दुर्गा हिन्दू धर्म प्रमुख देवी मानी जाती है। मां दुर्गा को आदि शक्ति ,भवानी, जगदम्बा, आद्य कई नामों से जाना जाता है। अगर आप अपनी प्यारी न्यू बोर्न बेबी गर्ल के लिए मां दुर्गा के नाम ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल में पढ़ें मां दुर्गा के यूनीक, पौराणिक और आकर्षक नाम दिए। 

अगर आप अपनी फूलों के समान कोमल बिटिया के लिए जिसे आप भविष्य में मजबूत, उर्जावान और सशक्त व्यक्तित्व के रूप में देखना चाहते हैं आप उसका नाम मां दुर्गा के नाम पर रख सकते हैं। 

मां दुर्गा से प्रेरित लड़कियों के सुंदर नाम 

आद्य - Aadhya 
आद्य मां दुर्गा का बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ है धनवान, सम्पन्न और अद्वितीय होता है। अगर आप अ अक्षर से अपनी प्यारी बिटिया बिटिया का नाम ढूंढ रहे हैं तो आद्य एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

अनीका - Anika
अनीका नाम का अर्थ होता है सुंदर, पत्थर की प्रतिमा और मां दुर्गा होता है। A alphabet से यह मां दुर्गा का नाम बहुत ही आकर्षक और उसके अर्थ के समान सुन्दर है।

अमेया - Ameyaa
अमेया मां दुर्गा का ही एक नाम है जिसका अर्थ असीम , उद्धार और जो उपाय से परे का प्रतीक है। 

आर्या - Aarya 
अगर आप अपनी नन्ही परी के लिए पांच एल्फाबेट का नाम ढूंढ रहे हैं तो Aarya बहुत ही सटीक नाम हो सकता है। इस नाम का अर्थ सम्मानित और समझदार और कुलीन महिला होता है।

अन्नपूर्णा - Annpurna
अन्नपूर्णा का अर्थ होता है अन्न की अधिष्ठात्री, मां दुर्गा का एक नाम , पोषण करने वाली देवी। 

अम्बिका-Ambika  
अम्बिका मां दुर्गा का सुंदर नाम है।

बुद्धि - Buddhi
बुद्धि का अर्थ है ज्ञान और बुद्धिमानी, प्रज्ञा होता है। बुद्धि ब अक्षर से मां दुर्गा का छोटा और अर्थपूर्ण नाम है।

भार्गवी- Bhargavi
आप अपनी बेटी को मां दुर्गा का भार्गवी नाम दे सकते हैं जिसका का अर्थ आकर्षक, खूबसूरत, देवी दुर्गा का नाम होता है। 

भाविनी -Bhaavaini
भाविनी का अर्थ है खूबसूरत स्त्री होता है। अगर आप भ अक्षर से यह देवी दुर्गा का नाम अपनी न्यू बोर्न बेबी गर्ल के लिए ढूंढ रहे हैं तो भाविनी बहुत ही प्यारा नाम है।

भव्य - Bhavya
भव्य का अर्थ है भविष्य यह मां दुर्गा का एक नाम है। 

भुवनेश्वरी - Bhuvaneshwari 
भुवनेश्वरी मां दुर्गा का Bh से बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ होता है पृथ्वी की देवी होता है।

चिति - Chiti
चिति मां दुर्गा का एक नाम है जिसका अर्थ है चेतना। यह दुर्गा के 108 नाम में से एक नाम है।


 चित्रा - Chitra 
मां दुर्गा का Chitra 'ch' से शुरू होने वाला यह बहुत ही प्यारा नाम है जिसका अर्थ शानदार और आकर्षक होता है।

चित्तरूपा -Chittarupa
अगर आप की बिटिया का नाम च अक्षर से निकला है तो चितरूपा मां दुर्गा का यह नाम एक बढ़िया विकल्प हो सकता है जिसका अर्थ सोच या विचारशील राज्य।

Goddess Durga names for  new born baby girl 

 दुर्गा - Durga 
दुर्गा का अर्थ है आदि शक्ति, यह देवी दुर्गा का सबसे प्रसिद्ध नाम है।

Dakshyani- दक्षयानि 
दक्षयानि का अर्थ होता है प्रजापति दक्ष की कन्या। 

धृति - Dhriti
धृति नाम का अर्थ धैर्य, साहस और दृढ़ संकल्प होता है। यह नाम आपकी बिटिया के व्यक्तित्व को आकर्षकण प्रदान करेगा।

एकांशा- Ekansha 
एकांशा इसका अर्थ होता है सम्पूर्ण, एक होता है। अगर आप Goddess Durga names starting with E alphabet से ढूंढ रहे हैं तो यह बहुत ही यूनिक और प्यारा नाम है।

एकापर्णिका- Ekaparnika
एकापर्णिका मां दुर्गा का एक नाम, एक पत्ती पर रहते है।

Mata Durga names for baby girl 

गणनायिका- Gananayika 
गणनायिका देवी पार्वती और दुर्गा का एक नाम है। गणनायिका ग अक्षर से शुरु होने वाला लड़कियों के लिए मां दुर्गा का आकर्षण नाम है।

गौतमी - Gautami 
गौतमी नाम का अर्थ जो अंधकार को दूर करता है, गौतमी गोदावरी नदी का एक नाम और मां दुर्गा का नाम।

हीमा - Hima 
हीमा देवी दुर्गा और पार्वती का एक नाम, बर्फ होता है। हीमा  goddess Durga का बहुत छोटा और क्यूट नाम है।

 ईशा- Isha
ईशा का अर्थ पवित्रता , ऐश्वर्य मां दुर्गा, पार्वती का नाम। 

ईशानी- Ishaani 
ईशानी नाम का अर्थ भगवान शिव की पत्नी , देवी दुर्गा और पार्वती का एक नाम।

Baby girl names inspired by Hindu Goddess Durga 

ज्योत्स्ना - Jyotsana
ज्योत्स्ना नाम का अर्थ चंद्रमा की रोशनी और मां दुर्गा का एक प्यारा नाम है। J alphabet से यह देवी दुर्गा का यूनीक और आकर्षक नाम है।

Jayanti - जयंती 
जयंती नाम का अर्थ ध्वजा, पताका दुर्गा का नाम। 

जयाललिता - Jayalalitha
जयाललिता का अर्थ विजयी देवी दुर्गा होता है। 

जगदम्बा- Jagdamba 
 जगदम्बा का अर्थ ब्रह्मांड की माँ होता है। यह मां दुर्गा का बहुत ही प्रसिद्ध नाम है।

कात्यायनी - Katyayani 
Katyayani मां दुर्गा का एक नाम है जिसका मतलब है दुर्गा जिसे ऋषि कत्यानन पूजते है।


कुमुदवासिनी - Kumudvasini
कुमुदवासिनी का अर्थ है वह स्थान यहां पर कुमुद हो। क अक्षर से मां दुर्गा का यह नाम यूनीक है।

कलावती - Kalavati
कलावती नाम का अर्थ कलात्मक होता है यह देवी दुर्गा और पार्वती का एक नाम है।

कौमारी - Kaumari  
कौमारी मां दुर्गा का एक सुन्दर नाम है। 

कौशिकी- Kaushiki
कौशिकी का अर्थ हिमालय से निकलने वाली एक नदी है, देवी दुर्गा का एक नाम। 'क' अक्षर से मां दुर्गा का नाम लड़कियों के लिए बहुत ही सुंदर और meaning full नाम है।

देवी दुर्गा से प्रेरित बच्चियों के नाम 

महागौरी - Mahagauri
महागौरी मां दुर्गा का एक नाम है और यह मां दुर्गा के नौ रूप में से एक रूप है।

मनस्विनी- Manasvini 
मनस्विनी मां दुर्गा का माडर्न सांउड करता है जिसका अर्थ है समझदार ,बुद्धिमान होता है।

महामाया- Mahamaya 
महामाया का अर्थ वह देवी जिसकी माया महान है। 

मालिनी - Malini 
मां दुर्गा को मालिनी भी कहा जाता है। यह देवी दुर्गा और गंगा नदी का एक नाम है और माला धारण करने वाला। मां दुर्गा गले में माला धारण करती है।

नंदिनी - Nandini
नंदिनी मां दुर्गा और एक गाय का नाम है। नंदिनी नाम का अर्थ है आनंदित करने वाला। 

नित्या - Nitya 
नित्या का अर्थ है अनन्त, लगातार और मां दुर्गा। आप प्यारी और क्यूट सी बिटिया का नाम मां दुर्गा के नित्या पर न अक्षर से रख सकते हैं। 

निरंजना- Niranjana 
निरंजना नाम मां दुर्गा का न अक्षर से प्यारा नाम है जिसका अर्थ वह देवी जो निर्विकार है।

नंदा- Nanda 
नंदा नाम का अर्थ है देवी दुर्गा, भगवान शिव की पत्नी, खुशी, अप्सरा का नाम। 

नारायणी - Narayani 
नारायणी मां दुर्गा, लक्ष्मी और मां पार्वती का एक नाम है। 

हिन्दू लड़कियों के लिए देवी दुर्गा के नाम अर्थ सहित 

परमेश्वरी - Parameshwari 
परमेश्वरी का अर्थ है सर्वोच्च देवी यह मां दुर्गा के 108 नाम में से एक नाम है।

पद्मलोचना - Padamalochana 
पद्मलोचना नाम का अर्थ है कमल नयन या कमल जैसी आंखों वाली। 

पुण्यकीर्ति - Punyakeerti
पुण्यकीर्ति मां दुर्गा का बहुत ही पवित्र और पूजनीय है जिसका अर्थ होता है , वह जो पुण्य कर्मों के लिए प्रसिद्ध हो।

प्रागलबा- Pragalbha 
प्रागलबा का अर्थ देवी दुर्गा, समझदार होता है। यह मां दुर्गा का नाम यूनीक है। 

प्रभावती - Prabhavati 
प्रभावती देवी पार्वती और दुर्गा का एक नाम है धन और साहस की देवी ।

प्रज्ञापारमिता- Pragyaparmita
प्रज्ञापारमिता का अर्थ ज्ञान की पूर्णता होता है। अगर आप अपनी न्यू बोर्न बेबी गर्ल के लिए कोई different नाम की तलाश में हैं तो यह नाम एक विकल्प हो सकता है।

प्रत्यक्ष - Pratyaksha 
प्रत्यक्ष का अर्थ है जो वास्तविक हो। यह मां पार्वती के 108 नाम में से एक नाम है।

पुराला - Purala 
पुराला मां दुर्गा का एक नाम है। यह नाम यूनीक है।

प्रौढ़ा - Praudha 
प्रौढ़ा का अर्थ है पुराना। यह भी मां पार्वती के 108 नाम में से एक नाम है।

रीमा- Reema
रीमा मां दुर्गा का छोटा और अर्थ पूर्ण नाम है जिसका अर्थ है धन, वैभव और भाग्य की देवी होता है।


रुद्राक्षी- Rudrakshi
रुद्राक्षी का अर्थ भगवान शिव की आंखें, देवी पार्वती होता है।

राजराजेश्वरी - Rajarajeshwari 
राजराजेश्वरी मां दुर्गा और पार्वती का बहुत ही यूनिक नाम है जिसका अर्थ है राजाओं की देवी होता है।

सर्वमंगला - Sarvamangla 
सर्वमंगला नाम का अर्थ सर्व शुभ , भगवान शिव की पत्नी और मां दुर्गा का नाम है। 

साध्वी - Saadhvi 
साध्वी का अर्थ धार्मिक महिला और विनम्र , सरल होता है।

सर्वविद्या - Sarvavidhya
सर्वविद्या का मतलब होता है जो सभी विद्याओं की जानकार और सर्वज्ञ होता है। सर्वविद्या मां दुर्गा का 'स' अक्षर से बहुत ही प्यारा नाम है।

सदगति - Sadgati 
सदगति का अर्थ है मोक्ष, उत्तम और मुक्ति होता है।

सौम्या - Saumya
सौम्या का अर्थ है कोमल और सुंदर होता है। आप अपनी प्यारी बिटिया का नाम सौम्या रख सकते है।

goddess Durga Unique names for baby girl hindu 

सिंहायना- Sinhayana 
सिंहायना मां दुर्गा का बहुत ही यूनिक नाम है जिसका अर्थ होता है जो सिंह की सवारी करता है। मां दुर्गा का वाहन सिंह है इसलिए उनको सिंहायना कहा जाता है। 

सात्विका- Satvika 
सात्विका नाम का अर्थ शांत, शुद्ध होता है।

सर्वाणी- Sarvani
सर्वाणी मां देवी दुर्गा का एक नाम है। 

तनिसी- Tanisi 
तनिसी मां दुर्गा का एक नाम है और परियों की रानी होता है।

त्रिपुरा - Tripura
त्रिपुरा मां दुर्गा का नाम है । 

तारिणी - Tarini 
तारिणी का अर्थ होता है जो मुक्त कर दे या पापों से उद्धार करें।

उमा-Uma
उमा का अर्थ वैभव एवं प्रकाश, शाश्वत ज्ञान होता है।

विद्याविद्येश्वरी - Vidyavidyeshwari
विद्याविद्येश्वरी मां दुर्गा के 1000 नाम में से एक बहुत प्यारा नाम है।


वामिका - Vamika
वामिका देवी दुर्गा और पार्वती का बहुत ही प्यारा और आकर्षक है जिसका अर्थ है भगवान शिव के बाई ओर स्थित देवी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बिटिया का नाम भी वामिका है। 

Goddess Durga names for baby girl 

वैष्णवी - Vaishnavi 
वैष्णवी मां दुर्गा का एक सुंदर नाम है। 

यज्ञविद्या - Yajnavidya 
यज्ञविद्या नाम मां दुर्गा के 1000 नाम में से एक नाम है। 

यति - Yati 
यति का अर्थ है जो अज्ञानता को दूर कर दिव्य ज्ञान के प्रकाश को फैलाए। 

योगेश्वरी - Yogeshwari
योगेश्वरी मां दुर्गा का एक नाम है, योग का विशेषज्ञ होता है। 

ALSO READ 

मां दुर्गा के 108 नाम अर्थ सहित 

नवरात्रि में पूजे जाने वाले देवी दुर्गा के नौ रूप

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author