HINDU BABY BOY AND GIRL NAMES INSPIRED BY RAMAYANA

HINDU BABY BOY AND GIRL NAMES INSPIRED BY RAMAYANA रामायण से प्रेरित हिन्दू बच्चों के लिए  के नाम रामायण से प्रेरित लड़कियों के नाम रामायण से प्रेरित न्यू बोर्न बेबी गर्ल और बॉय

 रामायण से प्रेरित हिन्दू बच्चों के लिए 

हिन्दू सनातन संस्कृति में बच्चों का नाम देवी-देवताओं, महान ऋषि-मुनि और महान पुरुषों के नाम पर रखने की परम्परा सदियों से चली आ है। बहुत से लोग महान ग्रंथों के प्रसिद्ध पात्रों के नाम पर अपने बच्चों के नाम रखना पसंद करते हैं। 

रामायण हिन्दू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है। महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत महाकाव्य है जिसमें श्री राम श्री राम की कथा कही गई है। रामचरितमानस तुलसीदास जी द्वारा रचित महाकाव्य है जो अवधि भाषा में  लिखी। इसमें तुलसीदास जी ने श्री राम के पावन चरित का वर्णन किया है। रामायण के सभी पात्रों से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर आप अपने न्यू बोर्न बेबी गर्ल या बॉय के लिए रामायण से प्रेरित नाम ढूंढ रहे हैं तो इस आर्टिकल में रामायण से प्रेरित न्यू बोर्न बेबी गर्ल और बॉय के लिए आध्यात्मिक, पौराणिक और यूनीक नाम दिए गए हैं। 

New born baby boy name inspired by Ramayana 

राम -Ram 

भगवान श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं।‌ उनका नाम भवसागर से पार उतारने वाला माना जाता है। श्री राम को परात्परा - Pratpara
रमित- Ramit 
राघव - Raghav 
शाश्वत- shashvat
सौम्य- Saumya कई नामों से जाना जाता है। 

दशरथ- Dashrath 
राजा दशरथ अयोध्या के राजा थे और श्री राम के पिता थे। 

जनक- Janak 
राजा जनक माता सीता के पिता और श्री राम के ससुर थे। राजा जनक को विदेह, सीरध्वज नाम से भी जाना जाता है। 

श्री राम के भाइयों के नाम पर बच्चों के नाम 

भरत - Bharat
भरत भगवान श्री राम के भाई थे। वह माता कैकयी के पुत्र थे जिसके लिए माता कैकयी ने श्री राम के लिए वनवास और अपने पुत्र के लिए राज्य मांगा था। लेकिन भरत जी ने श्री राम की खड़ाऊं को सिंहासन पर विराजमान कर दिया था और स्वयं नंदीग्राम में पर्णकुटी बनाकर रहने लगे थे। वह त्याग की प्रतिमूर्ति थे। आप अपने लाडले बेटे का नाम भगवान श्री राम के भाई भरत के नाम पर रख सकते हैं। 

लक्ष्मण - Lakshman 
लक्ष्मण भगवान श्री राम के भाई थे। वह भी श्री राम और सीता जी के साथ 14 वर्ष के वनवास पर गए थे। वह पूर्ण रूप से श्री राम के प्रति समर्पित थे।

शत्रुघ्न - Shatrughna 
शत्रुघ्न भगवान ‌श्री राम के छोटे भाई थे। वह मां सुमित्रा के पुत्र थे। अगर आप s alphabet से न्यू बोर्न बेबी बॉय का नाम रामायण से प्रेरित चुनना चाहते हैं तो आप Shatrughna नाम रख सकते हैं ।

रामायण में वर्णित ऋषि मुनियों के नाम पर बच्चों के नाम 

वशिष्ठ - Vashishth 
ऋषि विशिष्ट राजा दशरथ के राजकुल गुरु थे। ऋषि विशिष्ट सप्त ऋषियों में से एक माने जाते हैं। 

विश्वामित्र -  Vishvamitra 
ऋषि विश्वामित्र जानते थे कि श्री राम का जन्म राक्षसों के वध के लिए हुआ है। वह ताड़का, सुबाहु के वध के लिए राजा दशरथ से श्री राम और लक्ष्मण जी को मांग कर लें गए थे।

परशुराम - Parshuram
परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। जब श्री राम ने भगवान शिव का पिनाक धनुष तोड़ा था तब परशुराम जी क्रोधित हो गए थे।

अत्रि- Atri 
भगवान श्री राम वनवास काल में अत्रि मुनि से मिले थे। अत्रि मुनि जानते हैं कि श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं और मां सीता लक्ष्मी जी का अवतार है।

अगस्त्य - Agastya 
अगस्त्य ऋषि जानते थे कि श्री राम का जन्म राक्षसों के वध के लिए हुआ है उन्होंने ही श्री राम को पंचवटी में रहने के लिए कहा था।

भरद्वाज - Bhardwaj
महर्षि भारद्वाज से भगवान श्री राम अपने वनवास के समय मिले थे।

गौतम- Gautam 
गौतम ऋषि सप्त ऋषियों में से एक है।

शतानंद - Shatananda 
शतानंद राजा जनक के पुरोहित का नाम है। 

शरभंग- Sarbhang 
शरभंगजी ऋषि ने अपना जप तप , व्रत भगवान श्री राम को अर्पित कर दिए थे और श्री राम की भक्ति मांगी थी।

सुतीक्ष्ण- Sutikshan 
सुतीक्ष्ण अगस्त्य ऋषि के शिष्य थे। भगवान राम ने उनको अपना चतुर्भुज रूप दिखाया था।

श्री राम की वानर सेना से प्रेरित बच्चों के नाम 

हनुमान - Hanuman
हनुमान जी श्री राम के प्रिय भक्त हैं। उन्होंने ही श्री राम की मित्रता सुग्रीव से करवाई, सीता माता की खोज करने समुद्र लांघकर लंका गए और लंका दहन कर लौट आए। उन्होंने लंका युद्ध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

सुग्रीव - sugriva 
श्री राम की सुग्रीव से मित्रता हनुमान जी करवाई थी। सुग्रीव ने सीता माता की खोज करने में और लंका युद्ध में श्री राम की मदद की थी।

अंगद - Angada
अंगद बालि का पुत्र था जिसे बालि ने अपने प्राण त्याग करने से पहले श्री राम को उसे अपना दास बनाने के लिए कहा था। अंगद बहुत ही बलवान और बुद्धिमान था।

नल-  Naal 
नल‌ को विश्वकर्मा जी का पुत्र कहा गया है उन्होंने समुद्र पर सेतु निर्माण मुख्य भूमिका निभाई थी।

नील - Neel 
नल और नील दोनों भाई थे जोकि बचपन में बहुत ही शरारती थे। वह ऋषि मुनि का सामना नदी में फेंक देते थे इसलिए उनको श्राप मिला था कि उनकी फेंकी हुई चीजें पानी पर तैर जाएगी। सेतु निर्माण के समय उन दोनों भाइयों का यह श्राप वरदान साबित हुआ और उन्होंने सेतु निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

श्री राम के पुत्रों के नाम पर बच्चों के नाम 

कुश‌- Kush
कुश श्री राम और मां सीता के पुत्र का नाम है। आप अगर रामायण से प्रेरित क अक्षर से अपने बेबी बॉय का नाम ढूंढ रहे तो कुश एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

लव- Luv 
लव श्री राम और सीता जी के पुत्र का नाम था। लव बहुत ही प्यारा और आकर्षक नाम है। 

रामायण से प्रेरित बच्चों के नाम 

केवट- Kevet 
केवट ने वनवास के समय श्री राम को गंगा नदी पार करवाई थी। 

गरूड़ - Garuda गरूड़ भगवान विष्णु के वाहन है। जब लंका युद्ध के समय मेघनाद ने नाग पाश का प्रयोग किया था तो गरूड़ जी ने ही श्री राम और लक्ष्मण जी को उससे मुक्त करवाया था। 

सम्पाति - Sampati 
सम्पाति रामायण का एक महत्वपूर्ण पात्र हैं। उन्होंने ही सीता माता की खोज में गई वानर सेना को बताया था कि सीता माता समुद्र पार लंका में अशोक वाटिका में बैठी है। सम्पाति जटायु का भाई था।

सुमंत्र - Sumatra 
सुमंत्र राजा दशरथ के मंत्री थे। श्री राम लक्ष्मण और सीता जी के वनवास जाते समय राजा दशरथ ने सुमंत्र जी को साथ भेजा था। 

शिव - Shiv 
भगवान शिव माता पार्वती को श्री राम के सुहावने चरित्र सुनाते हैं।

श्रवण - Shravan
श्रवण कुमार अपने अंधे माता पिता को तीर्थ यात्रा करवाने के लिए निकले थे। वह अपने माता-पिता के आज्ञाकारी पुत्र थे। 

 पुष्पक- Pushpak 
श्री राम और लक्ष्मण और सीता जी लंका युद्ध के पश्चात पुष्पक विमान में बैठकर वापस आये थे। 

निषादराज- Nishadraj 
निषादराज भगवान श्री राम के मित्र थे। वनवास जाते समय और फिर वापस लौट कर आते समय श्री राम निषादराज जी से मिले थे। 

New born baby girl names inspired by Ramayana 

सीता - Sita सीता जी मां लक्ष्मी का अवतार मानी जाती है। वह राजा जनक और सुनयना की पुत्री थी। उनका विवाह श्री राम से हुआ था। अपने पति के साथ वनवास में जाने के लिए उन्होंने सभी सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया था। उनको वैदेही-Vaidehi 
सिया- Siya
भूमिजा- Boomija
 जानकी - Janki 
 मैथिली- Maithili नाम से भी पुकारा जाता है।

उर्मिला- Urmila 
उर्मिला लक्ष्मण जी की पत्नी का नाम था। वह सीता माता की बहन थी 

 माण्डवी- Mandavi 
माण्डवी सीता माता की बहन थी उनका विवाह श्री राम के भाई भरत जी से हुआ था। वह राजा जनक के भाई कुशध्वज की पुत्री थी। 

श्रुतकीर्ति  - Shrutkirti 
श्रुतकीर्ति भगवान श्री राम के छोटे भाई शत्रुध्न जी की पत्नी का नाम था। वह राजा जनक के भाई कुशध्वज की पुत्री थी।

अनुसुइया- Anusuya 
अनुसुइया - अत्रि मुनि की पत्नी देवी अनुसुइया ने माता सीता को दिव्य वस्त्र आभूषण भेंट किए थे।

 अहिल्या - Ahalya 
अहिल्या गौतम ऋषि की पत्नी थी। श्री राम के चरणों की धूल से वह पत्थर की शिला से सुंदर रूप में आ गई थी।

अरुंधति- Arundhati 
देवी अरुंधति ऋषि वशिष्ठ की पत्नी थी।

कौशल्या- Kaushalya 
कौशल्या श्री राम की माता का नाम था।

 सुमित्रा-Sumitra 
सुमित्रा राजा दशरथ की दूसरी पत्नी थी और लक्ष्मण और शत्रुघ्न उनके पुत्र थे।

सुनयना - sunayna 
सीता माता की मां का नाम सुनयना था। 

रामायण में वर्णित नदियों के नाम पर न्यू बोर्न बेबी गर्ल का नाम 

गंगा- Ganga 

यमुना- yamuna 

मंदाकिनी- Mandakini 

गोदावरी - Godavari 

गोमती - Gomati 

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author