LORD SHIVA NAMES FOR BABY BOY

LORD SHIVA NAMES FOR BABY BOY NEW BORN BABY NAMES FOR BOY HINDUbhagwan shiv ke naam per bachcho ladko ke naam भगवान शिव के नाम पर बच्चों लड़कों के नाम

100 से ज्यादा भगवान शिव के युनीक और अर्थपूर्ण नाम लड़कों के लिए 

भगवान शिव हिन्दू धर्म के प्रमुख त्रिदेवों ब्रह्म,विष्णु और महेश में से एक माने जाते हैं। जहाँ भगवान शिव अपने भक्तों की भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और उन पर कृपा बरसाते है इसलिए उनको भोले नाथ कहा जाता है। वही वह रूद्र के रूप में वह विध्वंसक भी है। भगवान शिव को आदिगुरु भी कहा जाता है। 

यदि आप भगवान शिव के भक्त है और अपने प्यारे बच्चे का नाम भगवान शिव के नाम से रखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको भगवान शिव के पौराणिक, अर्थपूर्ण और सुनने में माडर्न नाम बताने जा रहे हैं। भगवान शिव के नाम पर बच्चे का नाम आपके बच्चे के जीवन में सकारात्मकता भरेगा और भगवान शिव के नाम का प्रभाव उसके व्यक्तित्व को एक नया आयाम प्रदान करेगा। 

भगवान शिव के नाम Starting with A B C alphabet 

अभिराम - Abhiram
अभिराम का अर्थ भगवान शिव, सुंदर आकर्षक , खुशी के दाता होता है। 'A' alphabet से यह भगवान शिव का सुंदर नाम है।

अक्षयगुण- Akshayaguna 
अक्षयगुण का अर्थ असीम गुण । 'अ' अक्षर से यह भगवान शिव का एक सुंदर और माडर्न नाम है।

अनंत - Anant 
अनंत  का अर्थ देश, काल, वस्तु रूपी परिछेद से रहित होता है।‌

अंबिकानाथ- Ambikanat 
अंबिकानाथ का अर्थ देवी भगवती के पति होता है। अंबिका मां पार्वती का ही एक सुंदर नाम है।

अनघ - Anagh 
अनघ का अर्थ पापरहित होता है। 

अहिर्बुध्न्य- Ahirbudhnya
अहिर्बुध्न्य  का अर्थ कुण्डलिनी को धारण करने वाले होता है। यह भगवान शिव के 108 नामों में से एक नाम है। यह भगवान शिव का युनीक नाम है।

आशुतोष - Ashutosh 
आशुतोष का अर्थ जो सदैव खुश और संतोष में रहता है। भगवान शिव का यह नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व के आकर्षकण को बढ़ाएगा।

अज- Aja
अज का अर्थ जन्म रहित। यह भगवान शिव का एक छोटा और सुंदर नाम है।

अव्यग्र- Avyagra
अव्यग्र का अर्थ कभी भी व्यथित न होने वाले होता है। 

भक्तवत्सल - Bhaktvatsal 
भक्तवत्सल का अर्थ भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले। भगवान शिव को भक्तवत्सल भी कहा जाता है।वह अपने भक्तों की थोड़ी सी भक्ति से प्रसन्न हो कर उन पर अपना वात्सल्य लुटाते हैं। 

भव- Bhav 
भव का अर्थ संसार के रूप में प्रकट होने वाले। 'B' alphabet से start होने वाला यह भगवान शिव का एक छोटा और भावपूर्ण नाम है।

भुजंगभूषण- Bhujangbhushan
भुजंगभूषण का अर्थ सांपों के आभूषण वाले होता है। भगवान शिव अपने गले में सर्पों को धारण करते हैं इसलिए उन्हें भुजंगभूषण कहा जाता है।

भूतपति- Bhutpati
भूतपति का अर्थ भूतप्रेत या पंचभूतों के स्वामी होता है। 

Bhargav - भार्गव 
भार्गव का अर्थ भगवान शिव, चमक बनना, भृगु होता है।

चारुविक्रम - Charuvikrama
चारुविक्रम का अर्थ सुन्दर पराक्रम वाले। अगर आप 'च' अक्षर से अपने बेटे को नाम ढूंढ रहे हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

चंद्रेश- Chandresh 
चंद्रेश का अर्थ चंद्रमा के प्रभु। भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया है इसलिए उन्हें चंद्रेश कहा जाता है। 

चंद्रचूड़ - Chandrachud 
चंद्रचूड़ का अर्थ भगवान शिव का एक नाम जिन्होंने सिर पर चंद्रमा को धारण किया है।

चंद्रमोली- Chandermoli 
चंद्रमोली का अर्थ जो चंद्रमा को अपने मुकुट पर धारण करते हैं। 

 चंद्रशेखर- Chandra Shekhar 
चंद्रशेखर का अर्थ वह जिनका शिरोभूषण चंद्र है।  

महादेव के नाम Starting with D E alphabet 

देवेश- Devesh देवेश का अर्थ देवों के देव होता है। 'D' alphabet से यह भगवान शिव का माडर्न और अर्थपूर्ण नाम है।

दुर्धुर्ष- Durdharsh
दुर्धुर्ष का अर्थ किसी से भी पराजित ना होने वाला। 'द' अक्षर से अलग आप अपने बच्चे के लिए कोई यूनीक नाम तलाश रहे हैं तो यह भगवान शिव का यह नाम पौराणिक और यूनीक दोनों है। 

दिगम्बर - Digambhar 
दिगम्बर का अर्थ आकाशरूपी वस्त्र वाले होता है। 

 एकांक्ष- Ekansh 
'E' alphabet से स्टार्ट होने वाला यह भगवान शिव का एक नाम एक सुंदर और सुनने में माडर्न नाम है। 

ईशान - Ehsaan
ईशान भगवान शिव के साथ सूर्य देव और भगवान विष्णु का भी एक नाम है। 'E' alphabet से स्टार्ट होने वाला यह नाम लड़कों के लिए एक सुंदर नाम है।

Lord Shiva names Starting with G H I alphabet 

गंगाधर - Gangadhar 
गंगाधर का अर्थ गंगा जी को धारण करने वाले होता है। भगवान शिव ने पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए गंगा को अपने सिर पर धारण कर उनके वेग को नियंत्रित किया था इसलिए उनको गंगाधर कहा जाता है।

गणनाथ - Gannath 
गणनाथ का अर्थ है गणों के स्वामी होता है। 

गिरीश - Girish 
गिरीश का अर्थ पर्वतों के स्वामी। गिरीश भगवान शिव का एक सुन्दर नाम है।

गिरिधन्वा -Giridhanva 
गिरिधन्वा का अर्थ मेरू पर्वत को धनुष बनाने वाले होता है। 

गिरिप्रिय - Giripriya 
भगवान शिव के गिरिप्रिय नाम का अर्थ पर्वत प्रेमी होता है।

गिरिश्वर - Girishwar
भगवान शिव के गिरिश्वर नाम का अर्थ पर्वतों के स्वामी होता है।

हरिहर- Harihar 
भगवान शिव को हरिहर भी कहा जाता है। हरिहर का अर्थ भगवान विष्णु और शिव का एक साथ होना है।

हवि - Havi
हवि का अर्थ यज्ञ में आहूति रूपी दिये जाने वाले द्रव्य होता है।

हिरण्यरेता - Hiranyareta
भगवान शिव के हिरण्यरेता नाम का अर्थ है स्वर्ण तेज वाले होता है। 

हर - Har
हर का अर्थ पापों व तापों को हरने वाले होता है। यह भगवान शिव का एक छोटा और प्यारा नाम है।

इंदुशेखर- Indushekher 
इंदुशेखर का अर्थ चंद्रमा की तरह होता है। 'I' alphabet से यह भगवान शिव का बहुत ही आकर्षक नाम है।

भोलेनाथ के नाम Starting with J K L alphabet 

जटाधर -Jatadhar 
भगवान शिव को जटाधर भी कहा जाता है। जटाधर का अर्थ जटाओं को धारण करने वाले होता है।

जगद्व्यापी- Jagadhvayapi
जगद्व्यापी का अर्थ जगत् में व्याप्त होकर रहने वाले होता है। यह नाम भगवान शिव के 108 नामों में से एक नाम है।

जगद्गुरू - Jagadguru 
 जगद्गुरु का अर्थ समस्त जगत के गुरू होता है। 

Jayant- जयंत
जयंत का अर्थ विजयी होता है भगवान विष्णु और शिव दोनों का नाम है।

कपर्दी - Kapardi
कपर्दी का अर्थ जटाजूट धारण करने वाले, 11 रूद्रों में से एक का नाम ।

कौशिक - Kaushik 
कौशिक का अर्थ प्यार और स्नेह की भावना होता है। 

कामारी - Kamari
कामारी का अर्थ कामदेव के शत्रु, अंधकार को हरने वाले होता है।

कृपानिधि - Kripanidhi 
भगवान शिव को कृपानिधि भी कहा जाता है जिसका अर्थ करूणा की खान होता है।

कैलाशवासी - kelashvlvasi
भगवान शिव कैलाश पर निवास करते हैं इसलिए उन्हें कैलाश के निवासी भी कहा जाता है।

कृत्तिवासा - Krittivaasa
भगवान शिव को कृतिवासा भी कहा जाता है। इसका अर्थ है गजचर्म पहनने वाले। 

ललाटाक्ष -Lalataksh 
 ललाटाक्ष का अर्थ होता है जिनका तीसरा नेत्र ललाट पर होता है। भगवान शिव का तीसरा नेत्र ललाट पर है इसलिए उन्हें ललाटाक्ष कहा जाता है।

लोकपाल - Lokpal
लोकपाल का अर्थ संसार का ख्याल रखने वाले होता है 

भगवान शंकर के नाम Starting with M N O alphabet 

महादेव - Mahadev 
भगवान शिव का यह नाम भक्तों में एक नई उर्जा भर देता है। महादेव नाम का अर्थ देवों के भी देव होता है।

महेश्वर - Maheshwar
 Maheshwar का अर्थ माया के अधीश्वर , सर्वोच्च नियंत्रक होता है। 

महाकाल - Mahakal
भगवान शिव को महाकाल भी कहा जाता है। महाकाल का अर्थ कालों के भी काल होता है।

महेश - Mahesh
भगवान शिव के महेश नाम का अर्थ सर्वोच्च भगवान होता है।

मृत्युंजय - Marituinjay
मृत्युंजय का अर्थ मृत्यु को जीतने वाले होता है।

 महासेनजनक - Mahasenjanak
कार्तिकेय के पिता होता है। भगवान शिव का यह नाम उनके 108 नामों में से एक है।

मृगपाणी - Marigpanni
हाथ में हिरण धारण करने वाले होता है। 

नटराज - Natraj 
भगवान शिव के नटराज नाम का अर्थ नृत्य का राजा होता है।

निरंजन - Niranjan
 निरंजन का अर्थ जिसमें माया का लेश मात्र भी ना हो,बेदाग, शुद्ध, सर्वोच्च अस्तित्व होता है।

नीलकंठ - Nilkanth 
भगवान शिव ने सृष्टि की रक्षा के लिए विष का पान किया था जिससे उनका कण्ठ नीला हो गया था। भगवान शिव का एक नाम नीलकंठ है 

नीललोहित - Nillohit
भगवान शिव को नीललोहित नाम का अर्थ नीले और लाल रंग वाले होता है।

ओंकार - Omkaar
ओंकार का अर्थ पवित्र शब्दों की ध्वनि होता है।

Shiva names Starting with P R alphabet 

प्रियदर्शन - Priyadarshan
प्रियदर्शन भगवान शिव का बहुत ही प्यारा नाम है। प्रियदर्शन का अर्थ पसंदीदा और देखना होता है। 

पिनाकी - Pinnaki
पिनाकी का अर्थ पिनाक धनुष धारण करने वाले होता है। भगवान शिव के धनुष का नाम पिनाक है।

परमात्मा - Paramatma 
परमात्मा का एक सब आत्माओं में सर्वोच्च होता है।

परशुहस्त - Parshuhast
भगवान शिव को परशुहस्त भी कहते हैं जिसका अर्थ है हाथ में फरसा धारण करने वाले ।

प्रणव - Pranav
'P' alphabet से अगर आप भगवान शिव का अर्थ पूर्ण और माडर्न नाम ढूंढ रहे हैं तो आप प्रणव नाम रख सकते हैं जिसका अर्थ पवित्र ध्वनि होता है।

पंचवक्त्र - Panchvaktra
इसका अर्थ है पांच मुख वाले भगवान शिव को पंचवक्त्र भी कहा जाता है।

प्रजापति - Prajapati 
भगवान शिव को प्रजापति भी कहा जाता है। जिसका मतलब प्रजाओं का पालन करने वाले होता है।

प्रमथाधिप - Pramthadhip
भगवान शिव के प्रथमाधिप नाम का अर्थ प्रमथगणों के अधिपति होता है।

पाशविमोचन - Pashvimochan
भगवान शिव के पाशविमोचन नाम का मतलब बंधन से छुड़ाने वाले होता है।

रूद्र - Rudhra 
रूद्र का अर्थ पराक्रमी और साहसी होता है। अगर आप 'R' alphabet से अपने बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो रूद्र नाम बहुत ही प्यारा है।

रुद्राक्ष - Rudrakshta 
रुद्राक्ष का अर्थ रुद्र का अक्ष माना जाता है। यह भगवान शिव का बहुत ही पवित्र नाम है।

रुद्रांश- Rudhransh 
रुद्रांश का अर्थ भगवान शिव का अंश होता है। रुद्रांश भगवान शिव का माडर्न और आकर्षक नाम है। 

भगवान शिव के नाम Starting with S T U  alphabet 

शिव - Shiv
भगवान शिव को कल्याण स्वरूप कहा गया है। अगर आप शिव के अनन्य भक्त हैं और भगवान शिव के नाम पर ही अपने प्यारे बेटे का नाम रखना चाहते हैं तो आप बच्चे का नाम शिव रख सकते हैं।

शम्भू - Shambu
भगवान शिव के शम्भू नाम का मतलब आनंद स्वरूप वाले माना गया है। 

सिद्धेश्वर - Siddheshwar
सिद्धेश्वर का अर्थ सिद्ध, निपुण, भगवान शिव का एक नाम।

शशिशेखर - Shashishekhar
भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किया है इसलिए उनको शशिशेखर भी कहा जाता है। 

शंकर - Shankar
शंकर का अर्थ सबका कल्याण करने वाले होता है।

शूलपाणी - Shulpanni
भगवान शिव के शूलपाणि नाम का अर्थ हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले होता है 

शिपिविष्ट - Shipivisht
 शिपिविष्ट भगवान शिव का एक नाम है जिसका अर्थ है सितुहा में प्रवेश करने वाले होता है। यह भगवान शिव के 108 नामों में से एक नाम है।

श्रीकण्ठ -Shrikanth
भगवान शिव को श्रीकण्ठ भी कहा जाता है जिसका अर्थ सुंदर कण्ठ वाले होता है।

शर्व - Sharv
'श'अक्षर से यह भोले नाथ का छोटा और सुंदर नाम है जिसका अर्थ कष्टों को नष्ट करने वाले होता है।

शितिकण्ठ - Shitikanth
भगवान शिव के शितिकण्ठ नाम का अर्थ सफेद कण्ठ वाले होता है।

 शिवाप्रिय - Shivpriya
भगवान शिव को शिवाप्रिय भी पुकारा जाता है। जिसका अर्थ पार्वती के प्रिय होता है।

सुरसूदन -Sursudan
भगवान शिव ने अंधक दैत्य को मारा था इसलिए उन्हें सूरसूदन कहा जाता है।

सर्वज्ञ - Sarvagya
'S' alphabet से यह नाम यूनीक और आकर्षक दोनों है।इसका अर्थ सब कुछ जानने वाले होता है।

 सोमसूर्याग्निलोचन - Somsuryagnilochan
भगवान शिव का यह नाम यूनीक और पौराणिक है। इसका अर्थ चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आंख वाले होता है।

सदाशिव - Sadashiv
सदाशिव का मतलब नित्य कल्याण रूप वाले होता है।

स्थाणु - Sthanu
स्थाणु नाम का अर्थ स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले होता है।

सहस्राक्ष -Sahstraksh
सहस्राक्ष भगवान शिव का यह नाम पौराणिक और आकर्षक है। जिसका मतलब हजार आंखों वाले होता है।

सूक्ष्मतनु - Sukshamtanu
भगवान शिव को सूक्ष्मतनु भी कहा जाता है। जिसका अर्थ सूक्ष्म शरीर वाले होता है।

सात्त्विक- Satvik
'स' अक्षर से भगवान शिव का यह नाम माडर्न है इसका अर्थ सत्व गुण वाले होता है।

शुद्धविग्रह - Shudhvigrah
शुद्धविग्रह का अर्थ शुद्धमूर्ति वाले होता है।

 शाश्वत - Shashwat 
शाश्वत का अर्थ नित्य रहने वाले माना गया है।

त्रिलोकेश-  Trilokesh
भगवान शिव के त्रिलोकेश नाम का अर्थ तीनों लोकों के स्वामी होता है।

त्रिपुरांतक - Tripurantak
भगवान शिव ने अपने एक ही बाण से त्रिपुरों का नाश किया था इसलिए उनको त्रिपुरांतक कहा जाता है।

त्रयीमूर्ति - Trimurti
भगवान शिव के नाम का अर्थ वेदरूपी विग्रह करने वाले होता है।

तारक - Tarak 
भगवान शिव को तारक भी कहा जाता है। जिसका मतलब सबको तारने वाले होता है।

Lord Shiva names Starting with U V Y alphabet 

उमापति - Umapati
उमा मां पार्वती का एक नाम है इसलिए भगवान शिव को उमा पति कहा जाता है। 

उमेश - Umesh
उमेश भगवान शिव का ही एक नाम है जिसका अर्थ है उमा के ईश्वर होता है।

वामदेव - Vamdev
भगवान शिव को वामदेव कहा जाता है जिसका अर्थ अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले होता है।

विरूपाक्ष - ‍virupaksh
विरूपाक्ष का अर्थ होता है विलक्षण नैनों वाला (शिव के तीन नेत्र हैं) इसलिए उनको इस नाम से पुकारा जाता है।

विष्णुवल्लभ - VishnuVallabh
भगवान शिव के 'v' alphabet से start होने पर इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु के अति प्रिय है। इस नाम से दोनों देवताओं की कृपा आपके बच्चे पर बरसेगी। क्योंकि श्री हरि को शिव प्रिय है और शिव को श्री हरि।

 वृषांक - Vrishank

वृषांक नाम का अर्थ बैल के चिह्न वाली ध्वजा वाले होता है।

वृषभारूढ़ - Vrishbharudha
भगवान शिव बैल की सवारी वाले करते हैं इसलिए उनको वृषभारूढ़ा कहा जाता है।

व्योमकेश - Vyomkesh
भगवान शिव के व्योमकेश नाम का अर्थ आकाश रूपी बाल वाले होता है। 

विश्वेश्वर- Vishweshwar
विश्वेश्वर का अर्थ है सारे विश्व के ईश्वर । भगवान शिव का 'व' अक्षर से यह नाम यूनीक और आकर्षक है।

वीरभद्र - Veerbhadra 
वीरभद्र भगवान शिव का एक नाम और अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा होता है।

यज्ञमय - Yajnamay 
यज्ञमय भगवान शिव के 108 नामों में से एक नाम है । 

 

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author