NEW BORN BABY NAMES IN HINDI

 new born baby boy name in hindi  new born baby names boy hindu न्यू बोर्न बॉय के लिए नाम हिन्दी में 

न्यू बोर्न बेबी बॉय के नाम हिन्दी में 

न्यू बोर्न बेबी के लिए नाम ढूंढना पेरेंट्स की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। पेरेंट्स को बच्चों का नाम बहुत देख परख कर रखना चाहिए। किसी भी व्यक्ति का नाम उसके व्यक्तित्व पर बहुत प्रभाव पड़ता है लेकिन सबसे जटिल समस्या यह होती है कि‌ कोई भी अपना नाम स्वयं नहीं रख सकता। उसकी जिम्मेदारी माता-पिता की होती है। इसलिए अपने न्यू बोर्न बेबी का नाम बहुत देख परख कर उसका अर्थ जानकर ही रखें। हिन्दू सनातन धर्म में तो जब भी कोई शिशु पैदा होता है तो ज्यादातर  पेरेंट्स पंडित जी से उसके नाम का पहला अक्षर निकलवाते है ताकि बच्चे का नाम उसकी कुंडली के आधार पर रखा जा सके। आर्टिकल New born baby names in hindi में बच्चों के नाम उनके अर्थ के साथ दिए गए हैं।

अ अक्षर से हिन्दू बच्चों के नाम अर्थ सहित 

अक्षयगुण- Akshaygun 

अक्षयगुण का अर्थ असीम गुण । यह भगवान शिव का सुंदर नाम है।

अभिगम्य - Abhigamya

 अभिगम्य का अर्थ लक्ष्य हासिल करने वाला होता है।

अभय- Abhay 

अभय नाम का अर्थ जिसे कोई भय न हो। 

अभिमन्यु- Abhimanyu 

अभिमन्यु का अर्थ स्वाभिमानी होता है। महाभारत महाकाव्य में अर्जुन के वीर पुत्र का नाम अभिमन्यु था। 

अगस्त्य- Agastya 

अगस्त्य एक महान ऋषि का नाम है। अगस्त्य ऋषि को सप्तऋषियों में से एक माना जाता है।

अभिषेक- Abhishek 

अभिषेक नाम का अर्थ अनुष्ठान, राजा के राज्याभिषेक की प्रक्रिया होता है। 

अवनीश- Avnish 

अवनीश नाम का अर्थ पूरी सृष्टि के देव, गणेश जी का एक नाम। 

आ अक्षर से हिन्दू बच्चों के नाम अर्थ सहित 

आयांश- Ayanash 

 आयांश नाम का अर्थ रोशनी की पहली किरण , ईश्वर का उपहार होता है। आयांश नाम आ अक्षर से बहुत ही अर्थपूर्ण नाम है।

आरित्र- Aaritra

आरित्र का अर्थ जो सही मार्ग दिखाता है, नेविगेटर । अगर आप अपने न्यू बोर्न बेबी बॉय के लिए आ अक्षर से यूनीक नाम खोज रहे हैं तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।

आशुतोष - Ashutosh 

जो आपकी इच्छाओं को पूर्ण करें। आशुतोष भगवान शिव का एक सुन्दर नाम है। 

अमिताश  - Amitash 

अमिताश का अर्थ सर्वव्यापी, पवित्र निशान वाले ।

अनघ - Anagha 

 अनघ का अर्थ पापरहित होता है। यह भगवान शिव का एक नाम है।

 आरिव- Ariv 

श्री कृष्ण के इस नाम का अर्थ है बुद्धि और न्याय का राजा।

 आर्यमन‌- Arayman 

आर्यमन का मतलब नोबल, सूर्य से संबंधित, मित्र, भव्य होता है।

आयुष्मान- Ayushman 

आयुष्मान का अर्थ दीर्घायु और चिरंजीवी होता है। 

आनंदसागर - Anandsagar 

आंनदसागर का अर्थ कृपा करने वाले यह भगवान होता है। यह श्री कृष्ण का एक नाम है।

इ अक्षर से हिन्दू बच्चों के नाम अर्थ सहित 

इशांत -Ishant

 इशांत भगवान शिव और भगवान विष्णु का नाम है। 

इंद्रजीत- Inderjeet 

इंद्रजीत का अर्थ है इंद्र को जीतने वाला।

इंद्रेश - Inderash 

इंद्रेश इंद्रदेव का एक नाम है।

इंद्रध्वज- Inderdhwaj 

इंद्रध्वज का अर्थ इंद्र देव की ध्वज पताका है।

इंदु भूषण - Indubushan 

इंदुभूषण का अर्थ चांद होता है।

इनोदय- Inoday

इनोदय नाम का अर्थ सूर्योदय होता है। इ अक्षर से hindu baby boy के लिए बहुत ही यूनिक और अर्थपूर्ण नाम है।

इद्धम-Iddham 

 इद्धम का अर्थ सूर्य की रोशनी होता है। 

इरावत- Iravat 

इरावत का अर्थ बारिश के बादल होता है।

इरेश -Iresh 

 इरेश का अर्थ पृथ्वी के प्रभु, इरेश भगवान विष्णु और गणेश जी का भी एक सुंदर नाम है।

इक्षित- Ikshit

इक्षित का अर्थ देखना, वांछित , इच्छा अनुसार होता है।

इंद्रद्युम्न - Indradyumn

इंद्रद्युम्न नाम का अर्थ इंद्र के समान वैभव वाला। इंद्रद्युम्न नाम का एक राजा जो भगवान विष्णु का भक्त था उसने जगन्नाथ पुरी मंदिर का निर्माण करवाया था और जगन्नाथ पुरी में जगन्नाथ जी, बलभद्र और देवी सुभद्रा की काष्ठ की मूर्तियां का निर्णय कराया था।

इंद्रभुषण- Inderbushan 

इंद्रभूषण का अर्थ चांद होता है।

इंद्रार्जुन-Inderarjun 

 इंद्रार्जुन का अर्थ उज्जवल, बहादुर और इंद्रदेव होता है। 

इंद्रसेन- Indersen 

इंद्रसेन का अर्थ है पांडवों में सबसे बड़े। 

इशांक - Ishank 

इशांक नाम का अर्थ हिमालय, भगवान शिव और गौरी ( देवी पार्वती) होता है। 

ई  अक्षर से हिन्दू बच्चों के नाम अर्थ सहित 

ईशान- Ishan 

ईशान भगवान शिव, विष्णु और सूर्य देव का एक नाम है। 

ईशांत- Ishant 

 भगवान शिव और विष्णु का एक नाम।

ईलेश- Ilesh 

ईलेश का अर्थ पृथ्वी के राजा होता है। 

ईश्वर- Ishwar 

 ईश्वर का अर्थ भगवान होता है। 

 

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author