Sisters Day Date History Gift Ideas Quotes In Hindi

SISTERS DAY KAB KYUN KAISE MANAYA JATA HAI sisters day 2023 date gift ideas quotes in hindi

Sisters day 2023 DATE गिफ्ट आइडियाज और शुभकामनाएं

  सिस्टर्स डे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। एक बहन का जीवन में होना ईश्वर के वरदान से कम नहीं होता। भाई बहन या फिर दो बहनों का रिश्ता टॉम एंड जेरी जैसा होता है जो एक दूसरे को तंग करते हैं, मारते हैं, पीटते हैं लेकिन एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते। 

बहुत बार होता है कि हम अपनी बात माता पिता को समझा नहीं पाते और ना ही उनकी बात को समझ पाते हैं लेकिन बहने दोनों के बीच में एक समन्वय स्थापित करती है। 

एक बहन के प्यार में कभी मां की ममता होती है और पिता सा कड़क पन, कभी एक दोस्त के जैसा मनमौजी पन तो कभी एक बहन के जैसा भोलापन। जैसी भी परिस्थिति हो वह उसके जैसे ही मुश्किल बात को आसानी से समझा देती है। 

maa ka jivan mein mahatav

मुश्किल समय में बहनें सदा भाई या फिर बहन का साथ देती है, उनको प्रोत्साहित करती है। जब भी लक्ष्य कठिन होता है वह सदा पीठ थपथपाती है कि तुम कर सकते हो। मम्मी पापा के प्रति हमारे भी कर्तव्य है उसका आभास करवाती है। आपको परिवार में सबसे ज्यादा अगर कोई समझ पाता है तो वह एक बहन ही होती है जो आपके हर दुःख सुख में आपका साथ देती है। इसलिए सिस्टर्स डे पर बहनों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। भारत में बहन-भाई के प्यार से जुड़े दो त्योहार रक्षाबंधन और भाई दूज भी मनाएं जाते हैं। राखी पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी के रूप में रक्षा सुत्र बांधती है। 

Sisters day kab Manaya jata hai

Sisters day अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। 2023 में सिस्टर्स डे 6 August को मनाया जाएगा। 

Sisters day history

Sisters day पहली बार 1996 में मनाया गया था। अमेरिका में रहने वाली ट्रिसिया एलोग्राम, मेम्फिस टेनेसी ने मनाया था। सिस्टर्स डे मनाने का उद्देश्य एक बहन द्वारा हमारे जीवन में दिए गए सहयोग, प्यार और करुणा के प्रति उनको सम्मानित करना होता है। विश्व के बहुत से देशों बहन के प्यार को दर्शाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। 

बहन‌ भाई का रिश्ता खून‌ के रिश्ते का मोहताज नहीं होता। इसलिए जिनकी सगी बहन नहीं होती वह अपनी कजिन या फिर जिस के साथ वह बहन जैसा bond फिल करते हैं उसके साथ यह दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Sisters day kaise manaye jata hai

सिस्टर्स डे मनाने का मुख्य उद्देश्य बहन‌ के हमारे जीवन में दिए गए अकल्पनीय योगदान के लिए उनको स्पेशल फील करवाना होता है। इसलिए इस दिन आप अपनी बहन को फूल, ग्रिटिंग कार्ड केक या फिर गिफ्ट्स देकर उनको स्पेशल करवा सकते हैं। बहन को सिस्टर्स डे का बधाई संदेश भेज सकते हैं या फिर उनके साथ समय बिताएं या फिर गिफ्ट भेजकर उनका आपके जीवन में दिए गए सहयोग का आभार व्यक्त करें।

 SISTERS DAY GIFT IDEAS 

1.Wrist watches

आप अपनी बहन को गिफ्ट देना चाहते है तो कलाई घड़ी उनके लिए एक आइडियल गिफ्ट हो सकता है। आज कल आकर्षक, स्टाइलिश घड़ियां उपलब्ध है। 

2. Perfume

 परफ्यूम के भी व्यक्तित्व में एक अलग सा आकर्षण पैदा करता है। इसलिए आप उनको उनकी पसंद के अनुसार किसी अच्छे ब्रांड का परफ्यूम गिफ्ट करें। किसी premium brand का परफ्यूम किसी की पर्सनैलिटी को और आकर्षक बना देता है इसलिए आप उनको परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं।

3. Hand Bags 

सिस्टर्स डे पर बहनों को उनकी पसंद के अनुसार पर्स गिफ्ट करें। आजकल मार्केट में अलग अलग डिजाइन और स्टाइल के आकर्षण पर्स उपलब्ध है जिसे आप उपहार के रूप में दे सकते हैं।

4. Make Up Organiser

Make Organiser सच में एक बेस्ट गिफ्ट हो सकता है क्योंकि यह आसानी से मेकअप के प्रोडक्ट्स एक ही जगह सहेज सकने की सुविधा देता है। यह आधुनिक और आसानी से कैरी कर सकते हैं।

5. Clothing

 आप अपनी बहन को उनकी  पर्सनैलिटी और आयु के अनुसार कपड़े गिफ्ट कर उनको एक स्पैशल फील दे। आप उनको एक सुंदर और एलीगेनट सी साड़ी उपहार में दे सकते हैं। आप उनको कुर्ता, क्रापटाप , जींस या फिर उनकी ड्रेसिंग सेंस के अनुसार उनको कपड़े उपहार स्वरूप दे।

6. Skin care set 

skin care set बहन को देने के लिए एक उत्कृष्ट उपहार है। आप उनकी पसंद और ब्रांड च्वाइस से अवगत हैं तो यह उपहार उनकी स्किन केयर में सचमुच मददगार होगा और इन स्किन केयर प्रोडक्ट को वह दैनिक दिनचर्या में इस्तेमाल करेंगी तो वह दिल से इस प्रोडक्ट को गिफ्ट करने के लिए खुश महसूस करेंगी।

7. Jewellery  

Sisters Day पर आप बहन को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं उन्हें आभूषण गिफ्ट कर सकते है। आप उनको उनकी च्वाइस के अनुसार नेकलेस, चुड़ी, रिंग, एयरिंग , ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं। अपने बजट को ध्यान में रखकर अगर आप उनको ज्वैलरी गिफ्ट करते हैं तो आपको उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलेगी।

Sisters day quotes In Hindi

1.भगिनी! त्वं शतं जीव शरदः वर्धमाना।

भावार्थ - बहन! तुम सौ साल जिओ।

 

2.कभी माँ की ममता दिखलाती है ,

कभी पिता सा कड़क कर डराती है,

कभी मित्र सी नटखट, बन जाती है,

बहन की हर इक बात,

बचपन का मजा दुगना कर जाती है।

 

3.जैसे ही हम मोबाइल को छूते है,

धम्म से प्रकट हो जाती है, 

पहले दुनिया भर का लेक्चर दे कर,

फिर मम्मी-पापा को भी भड़काती है,

लेकिन अगर कोई और मेरी बुराई कर दे,

उसको मेरी अच्छाई बताकर,

वह विलेन से हिरोइन बन जाती है।

 

4. फूलों का तारों का सबका कहना है,

हजारों में नहीं लाखों में मेरी एक बहना है।

 

5. बहन पापा के जैसे तरह डांटती है,

माँ की तरह देखभाल करती है,

भाई की तरह झगड़ती है, 

मित्र की तरह कठिन समय में,

कोई ना कोई जुगाड लगाती है।    

Mothers day 
Fathers day 
Womens day

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author