BENEFITS OF READING BOOKS KITAB PADHNE KE FAYDE

Kitab Padhne Ke Fayde/ kitabe kyun padhne chaniye/ benefits of books in life/ किताबें पढ़ने के फायदे/ Eassy on Reading books/ Article on Reading Books 

Kitab Padhne Ke Fayde/ kitabe kyun padhne chaniye/ benefits of books in life/ किताबें पढ़ने के फायदे/ Eassy on Reading books/ Article on Reading Books 

Benefit of reading books के बारे में अगर हम विचार करें तो इसके अनगिनत फायदे हैं। किताबें हमारे जीवन को एक दिशा प्रदान करती है। सफल लोग हर दिन कुछ समय किताब जरूर पढ़ते हैं जैसे व्यायाम हमारे शरीर को मजबूत और तंदुरुस्त रखता है वैसे ही किताबें हमारे दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की भूमिका निभाती है।

क़िताबें व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र मानी गई है। दुनिया में जितने भी सफल इंसान हैं लगभग सभी के जीवन में एक आदत किताबें पढ़ना जरूर होता हैं जैसे - वारेन बफेट, बिल गेट्स, एलन मस्क, एपीजे अब्दुल कलाम। 

किताबें पढ़ने से व्यक्ति में विश्लेषणात्मक कौशल विकासित होता है। किताबें हमें जीवन के महत्वपूर्ण सबक देती है। हमारी बहुत सी समस्याओं का समाधान सहज ही मिल जाता है। किसी भी परिस्थिति को समझने के लिए हमारे दृष्टिकोण को व्यापक करती है। हम उन पहलूओं के बारे में भी सोचते हैं जिनको हम पहले नज़र अंदाज़ कर देते थे। हमारा बातचीत करने का कौशल विकासित होता है।

Benefits of Reading Books 

एकाग्रता बढ़ती है (Improve Concentration)

जब हम कोई किताब पढ़ते हैं तो हमारा सारा ध्यान बाकी सभी चीजों से हटकर केवल किताब पर केंद्रित होता है। जिसे हमारी का एकाग्रता बढ़ती है।

तनाव कम होता है (Reduce Stress)

किताबें पढ़ना औषधीय चिकित्सा के समान माना गया है। रिसर्च में पाया गया है कि किताबों को पढ़ने से तनाव कम होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव हम सब पर हावी हो जाता है। जिसे हम हताश हो जाते हैं। किताबें पढ़ने से हमारा तनाव कम होता है। रिसर्च में पाया गया है कि मात्र 6 मिनट पढ़ने से 68 प्रतिशत तनाव को कम किया जा सकता है।

ज्ञान में वृद्धि होती है (Increase in Knowledge)

हम प्रतिदिन कुछ समय किताबें पढ़ने में लगाते हैं तो हमारे ज्ञान में वृद्धि होती हैं। हम नए नए शब्द को पढ़ते हैं। नये विचार दिमाग में आते हैं। हमें ज्ञात होता है कि एक ही समस्या को अलग अलग लोगों ने अपने ज्ञान के अनुसार उनका हल कैसे ढूंढा। हम जीवन में पैसा, व्यवसाय, नौकरी और स्वास्थ्य सब खो सकते हैं ,लेकिन ज्ञान नहीं खो सकते। 

किताबें पढ़ते समय कुछ नये शब्द आते हैं जिसके अर्थ जानने के लिए हम उत्सुकता से डिक्शनरी या फिर गूगल पर सर्च करते हैं। हर शब्द के कई पर्यायवाची होते हैं जिसे पढ़कर समय के साथ हमारे ज्ञान में बढ़ोतरी होती जाती है।

लेखन‌ को  मजबूत करती है (Better Writing Skills)

जिन लोगों को लिखने का शौक होता है किताबें पढ़ने से उनके लेखन क्षमता को मजबूती मिलती हैं। किताबें पढ़ने से उनको अन्य लेखकों के अलग दृष्टिकोण और लिखने की कला को समझने सहायता मिलती हैं।

आत्मविश्वास से वृद्धि होती है (Increases Self Confidence)

किताबे किसी भी व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाती हैं किताबें पढ़ने से आत्मविश्वास बढ़ता है। क्योंकि जब हम किताबें पढ़ते हैं तो हमें चीज़ों के बारे में ज्यादा जानकारी होती है। जानकारी के कारण आप किसी के सामने अपनी राय बेबाक तरीके से रख सकते हैं। ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। 

याददाश्त में सुधार होता है (Increase Your Memory)

जब हम कोई किताब पढ़ते हैं तो उसमें अलग-अलग पात्र अलग एक परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं। हर एक की पृष्ठभूमि भिन्न होती है। हमारा मस्तिष्क इन सभी जानकारियों को ध्यान में रखता है। यह प्रक्रिया दिमाग के लिए कसरत का काम करती है और हमारी याददाश्त में सुधार होता है। आप किसी भी चीज के बारे में अलग-अलग दृष्टिकोण से देखते हैं और नए नए विचार आपके दिमाग में आते हैं।

सकारात्मक विचारों में वृद्धि होती है (Increase Positive Thinking)

किताबें पढ़ने वाले व्यक्तियों का जीवन के प्रति नजरिया सकारात्मक होता है। जब हम महान व्यक्तियों की जीवनी पढ़ते हैं तो हमें ज्ञान होता है कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में कैसे सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया। सफलता के मुकाम तक पहुंचने के लिए आने वाली चुनौतियों को कैसे दूर किया और विषम परिस्थितियों में भी कैसे उन्होंने अपनी श्रेष्ठता के दम पर सफलता हासिल की। किताबें पढ़ने से हमारी समझ बढ़ती है और हम ईश्वर ने हमें जो सहज ही दिया है उसके लिए ईश्वर का शुक्रिया करना नहीं भूलते। इसका फायदा यह होता है कि हम अपने लक्ष्य पर ठीक से ध्यान केन्द्रित कर पाते हैं।

इसके अलावा किताबें पढ़ने के अनगिनत फायदे हैं। 

Benefits of Reading Books 

  • किताबें पढ़ने से हमारे सोचने के तरीके में फर्क पड़ता है हमारे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।

  • किताबों से हमें अपने और दूसरे देशों के इतिहास और सभ्यता के बारे में पता चलता है।

  • हम किसी से बात करते समय बेहतर वाक्य और शब्दों का चुनाव कर सकते हैं।

  • हमारा तनाव कम होता है और हम अच्छी नींद ले पाते हैं।

  • किताबों से नई नई जानकारी मिलती है जिससे नई विचारों का सृजन होता है। कल्पना शक्ति बढ़ती है क्योंकि जब हमको किताब पढ़ते हैं तो आगे कहानी में क्या होने वाला है उसके लिए हमारे मन में कई विचार कौंधते है।इसी कल्पना के बल पर नये विचार पैदा होते हैं।

  • किताबें व्यक्ति के अकेलेपन को दूर करने का एक सर्वोत्तम विकल्प है। जब भी आप अकेलापन महसूस करें तो आप अपनी पसंद की कोई ना कोई किताब पढ़े। इससे आप की बोरियत भी दूर हो जाएगी तो साथ में ज्ञान में वृद्धि भी होगी।

  • किताबें हमें सिखाती है कि जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए।

 

शुरू में आप 10 मिनट से शुरू करके धीरे धीरे समय बढ़ा सकते हैं। किताबें जीवन में ऐसे मित्र की भूमिका निभाती है जो सदैव आपको सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रोत्साहित करती है। किसी व्यक्ति को जैसी किताबें पढ़ना पसंद है उसे शुरुआत में वही किताबें पढ़नी चाहिए। जैसे कि कुछ लोगों को धर्म ग्रंथ पढ़ने पसंद होते हैं तो किसी को जासूसी नावल, कोई महान व्यक्तियों की बायोग्राफी पढ़कर प्रेरणा लेते हैं तो कोई किताबें पढ़कर पैसे और अपने बिजनेस को ग्रोथ करते हैं। 

इसलिए जब आप अपनी रूचि के अनुसार किताबों को अपना मित्र बनाते हैं तो किताबें भी आपको निराश नहीं करती। वें दिन ब दिन आपके ज्ञान में वृद्धि करती जाती है और वह ज्ञान ही आपकी ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हर‌ किसी को अपने बहुमूल्य जीवन में से कुछ समय किताबों को पढ़ने में इन्वेस्ट करना चाहिए। समय के साथ यह इंवेस्टमेंट आपको कई गुना लाभ पहुंचाती है।

 

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author