WOMENS DAY THEME QUOTES SPEECH HISTORY IN HINDI

रंग और थीम, भाषण, स्लोगन, महत्व, quote, hindi poem , nari shakti kya hai, women empowerment achieve in hindi, Geeta shlok, what bhagvan Geeta say

 INTERNATIONAL WOMEN'S DAY 2024/ Antar Rashtariya Mahila Diwas

WEDNESDAY 8 MARCH

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाओं ने घर की रसोई से लेकर व्यवसाय, प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस और खेल के मैदान हर जगह अपना परचम लहराया है। महिलाएं अपने परिवार और रिश्तो के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होती है। उनके प्रेम, समर्पण और बलिदान को आप निर्धारित नहीं कर सकते। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है।

महिला दिवस का इतिहास  (International Women's history )

 महिला दिवस पहली बार 1908 में मनाया गया था। न्यूयॉर्क शहर में 15000 महिलाओं ने काम करने के लिए घंटे कम करने, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकारों की मांग के लिए मार्च निकाला था। 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा थी। 1911 में डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

1975 में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा 8 मार्च को महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। 

महिला दिवस कैसे मनाया जाता है/ How to celebrate women's day

अंतरराष्ट्रीय महिला पर महिलाओं को आभार व्यक्त करने और उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए ग्रीटिंग कार्ड, फूल और उपहार दिये जाते हैं। महिलाओं का किसी पुरुष के  जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। फिर वो मां के उनके जीवन की सम्पूर्ण ग्रोथ में महत्वपूर्ण योगदान हो या फिर दादी के रूप में उनकी भूमिका, पग- पग पर मिलने वाला बहन का साथ या फिर लाइफ पार्टनर के रूप में सम्पूर्ण समर्पण, हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अकल्पनीय है। इसलिए इस दिन उनकी जीवन में भागीदारी के लिए उपहार दिये जाते हैं। 

स्कूल या कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष डिबेट या फिर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कुछ देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को अवकाश दिया जाता है और कुछ देशों में हाफ डे घोषित किया जाता।  हर देश में महिला दिवस मनाने का तरीका अलग- अलग हो सकता है लेकिन उसका उद्देश्य एक ही है महिलाओं को हर क्षेत्र में समानता का अधिकार हो और उनके किसी भी क्षेत्र में दिए गए योगदान हेतु सम्मान देना।

INTERNATIONAL WOMEN'S DAY 2024 THEME 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रति वर्ष एक थीम होता है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम -

THEME : Inspire Inclusion
  समावेश को प्रेरित करना है। 

इस थीम के आधार पर सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

International women's day colours/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रंग 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम के साथ विशेष रंग भी है।यह रंग है बैंगनी, हरा और सफेद

बैंगनी रंग न्याय और सम्मान का प्रतीक है इसलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं बैंगनी रंग के वस्त्र‌ पहनती हैं। हरा रंग सकारात्मकता और उम्मीद का प्रतीक है। सफेद रंग शुद्धता और सच्चाई का प्रतीक है। इस तरह तीनों रंग महिलाओं के लिए न्याय, सम्मान, शुद्धता, सकारात्मकता और उम्मीद के प्रतीक के रूप में माने जाते हैं।

Sanskrit Shlok for international women's day 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृत श्लोक 

भारतीय संस्कृति में महिलाओं को वैदिक काल से ही बहुत सम्मान दिया जाता है। उनको देवी का दर्जा दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पढ़ें संस्कृत के श्लोक अर्थ सहित 

नारी राष्ट्रस्य अक्शि अस्ति

भाव- नारी राष्ट्र की आंख है।

यस्त पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:।

भाव - जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।

Quotes on women day /महिला दिवस पर विचार 

  जब तक महिलाओं को सभी प्रकार के उत्पीड़न से मुक्ति नहीं दिलाई जाती, तब तक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं की जा सकती।

- नेल्सन मंडेला

स्त्री पुरुष की सहचरी है, उसकी मानसिक शक्ति पुरुष से ज़रा भी कम नहीं है।

- महात्मा गांधी

 आप किसी देश की स्थिति उसमें मौजूद महिलाओं की हालत से समझ सकते हैं।

 -जवाहरलाल नेहरू

नारी को अबला कहना उसकी मानहानि करना है।

- महात्मा गांधी

 हम प्राचीन भारत की स्त्रियों को आदर्श मानकर ही नारी उत्थान और महिला सशक्तिकरण कर सकते हैं।

- स्वामी विवेकानंद

पुरुष अपना भाग्य नियंत्रित नहीं करते, उसके जीवन में मौजूद औरत गुणों से उसके भाग्य का निर्माण करती है।

- कार्ल मार्क्स


Women empowerment in hindi 

भारत में महिला सशक्तीकरण पर किए गए कार्य 

एक समय था जब महिलाएं घर में शोपीस की तरह थी। परिवार में निर्णय लेने में उनकी कोई महत्वपूर्ण भूमिका नहीं होती थी। लेकिन वर्तमान समय में इस परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है।

भारत में महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए और उनके जीवन के स्तर को ऊपर उठाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। 2001 में भारत सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय नीति का गठन किया था। जिसे 21 मार्च 2001 में मंजूरी दी गई जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पुरुषों के समान राजनीतिक ,सामाजिक और आर्थिक अधिकार प्राप्त हो। महिलाओं विशेषकर बच्चियों के साथ होने वाले अपराध कम किए जा सके। कन्या भूण हत्या को खत्म किया जा सके। महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें आरक्षण देना।

सरकार की तरह से महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जाने वाली योजनाएं।

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
  • फ्री सिलाई मशीन योजना
  • प्रधानमंत्री समर्थ योजना

2023 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा की सरकार ने राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना की शुरुआत की है।

राजस्थान सरकार ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं और युवतियां निशुल्क यात्रा करेंगी। 

हर पुरुष के जीवन में मौजूद नारियों द्वारा दिए गए योगदान के लिए स्पेशल फील करवाने के लिए जाने सुंदर, आकर्षक, स्टाइलिश गिफ्ट आयडियाज
Gift ideas for women's day   
 
ALSO READ
औरतें घर बैठे पैसे कैसे कमा सकती है

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author