Ayodhya Deepotsav

ayodhya deepotsav Guinness record15.76 lakh diyas  PM Narendra Modi  दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड

15 लाख 76 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित कर श्री अयोध्या जी धाम में एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलन करने का नवीन विश्व कीर्तिमान दर्ज किया गया।

अंधेरे पर प्रकाश की विजय के पश्चात  14 वर्ष का वनवास काटकर प्रभु श्री राम,लक्ष्मण जी और माता सीता जी के साथ अयोध्या वापस लौटे थे तो अयोध्या वासियों ने अपने प्रभु के आगमन पर दीप जलाएं थे। धन -धान्य दीपों के पावन देवो उत्सव की अनंत शुभकामनाएं!

2022 में श्री अयोध्या जी धाम में भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक दीपोत्सव का गिनिज बुक्स ऑफ रिकॉर्ड बना। अयोध्या नाम में आयोजित दोपोत्सव में 15 लाख 76 हजार से अधिक मिट्टी के दीप प्रज्वलित किए गए।

उत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की देखरेख में किया। हजारों की संख्या में वालंटियर्स ने इसके लिए अनथक प्रयास किया। अयोध्या नगरी को भव्य रूप से सजाया गया। श्री राम जन्मभूमि की विशेष रूप से फूलों से सजावट की गई लगभग 36 से अधिक घाटों का पर 15 लाख से अधिक दिए जलाने का प्रबंध किया गया।

 दोपोत्सव का यह अयोध्या जी में छठवां संस्करण है लेकिन इस बार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति ने सभी में नव उर्जा और उमंग का संचार कर दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दीपोत्सव के शुभारंभ से पहले भगवान श्री राम के दर्शन किए और सरजू नदी पर आरती की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दीप जलाकर दीपोत्सव का आगाज किया। दीप प्रज्वलित करने के पश्चात राम की पैड़ी और सरजू नदी का तट का नजारा आलौकिक था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या नगरी पर सोने का पानी चढ़ गया हो।

दीपोत्सव का एक मुख्य आकर्षण दीपों से बनी श्री राम मंदिर की आकृति थी। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने भव्य दीपोत्सव का निरिक्षण किया और एक साथ एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलन के नवीन विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज किया । गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसका प्रमाण मंत्र मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को सौंप दिया। श्री अयोध्या जी में दीप प्रज्वलन का जो विश्व रिकॉर्ड बना उसका प्रमाण पत्र फिर योगी जी ने प्रधानमंत्री जी को भेंट किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपने भाषण का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या नगरी भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम अध्याय का प्रतिबिंब है। दीवाली के दीप हमारे लिए सिर्फ वस्तु नहीं है अपितु भारत देश का जीवंत ऊर्जा पुंज है।
अयोध्या जी दीपक से दिव्य है और भावनाओं से दिव्य है।
 
दीपोत्सव में अलग-अलग राज्यों और रामलीला की एनिमेटेड झांकियां प्रस्तुत की गई। ठुमक चलत राम की चौपाई प्रस्तुत कर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। राम कथा का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसने सबका मन मोह लिया।
दोपोत्सव के इस नवीन कीर्ति मान के लिए समस्त भारत वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

About Author : A writer by Hobbie and by profession
Social Media

Message to Author